{"_id":"65657119fd620852c70d7b05","slug":"intoxicated-youth-created-high-voltage-drama-in-etah-kotwali-police-remained-spectator-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: कोतवाली में नशेबाज युवक ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, तमाशबीन बनी रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: कोतवाली में नशेबाज युवक ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, तमाशबीन बनी रही पुलिस
Tue, 28 Nov 2023 10:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 28 Nov 2023 10:19 AM IST
सार
सड़क पर मारपीट कर रहे नशेबाज को पुलिस पकड़कर कोतवाली तो ले आई, लेकिन यहां उसने इस कदर ड्रामा किया कि पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। नशेबाज की हरकत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कोतवाली में नशेबाज युवक ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा शहर में शिकोहाबाद रोड तिराहे पर सोमवार रात एक युवक ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। कोतवाली नगर पुलिस पकड़ लाई, तब भी शांत नहीं हुआ। कोतवाली में भी जमकर ड्रामा किया। पुलिस कर्मियों पर रुपये ऐंठने का आरोप लगाए और कपड़े उतार डाले। उसकी हरकतें देख पुलिस के पसीने छूट गए और बिना कार्रवाई उसे छोड़ दिया। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोमवार रात नशे में धुत सुनील निवासी शिकोहाबाद रोड ठेल पर उपद्रव करते हुए ठेल वाले से मारपीट करने लगा। सूचना पर पुलिस कर्मी उसे पकड़कर कोतवाली ले आए। लेकिन युवक ने वहां भी हंगामा करना जारी रखा। पकड़ कर लाए पुलिसकर्मी पर ही आरोप लगा डाले। कहा कि उससे 50 हजार रुपये लिए हैं। युवक ने काफी हंगामा करते हुए अपने कपड़े उतार डाले। उसकी हरकतें और हालत देख पुलिस कर्मियों की हिम्मत नहीं पड़ी कि उसे हवालात के अंदर पहुंचाएं।
विज्ञापन
यहां तक कि उस पर कोई कार्रवाई भी नहीं की। उसे जल्द से जल्द कोतवाली से निकालना ही उचित समझा। कोतवाली नगर प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि शराब के नशे में एक युवक सड़क पर हंगामा और मारपीट कर रहा था। उसे पकड़कर लाया गया था। बाद में उसका पिता पहुंचा। हिदायत देकर उनके सुपुर्द कर दिया। जिस व्यक्ति से उसने मारपीट की, उसकी तहरीर मिल गई है। कार्रवाई की जाएगी।