फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Interpretation Center Launched at Rambagh in Agra

रामबाग: देश का पहला बगीचा, जिसे मुगल बादशाह बाबर ने बनवाया; अब इंटरप्रिटेशन सेंटर में दिखेगा 500 वर्षों का सफर

Sun, 10 May 2026 01:31 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 10 May 2026 01:31 PM IST
सार

इंटरप्रिटेशन सेंटर में मुगल बादशाह बाबर के दौर में लगवाए गए पौधों, जहांगीर के काल में नाम में हुए बदलाव, ब्रिटिश काल में संरक्षण और स्मारक को गेस्ट हाउस के रूप में इस्तेमाल करने जैसी जानकारियों के साथ चारबाग शैली के बारे में बताया गया है।

विज्ञापन
Interpretation Center Launched at Rambagh in Agra
इंटरप्रिटेशन सेंटर का शुभारंभ किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

समरकंद की चारबाग शैली में बनवाए गए देश के पहले बगीचे रामबाग में इंटरप्रिटेशन सेंटर का शनिवार को शुभारंभ किया गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के क्षेत्रीय निदेशक वसंत कुमार स्वर्णकार ने इंटरप्रिटेशन सेंटर का उद्घाटन किया और उम्मीद जताई कि रामबाग भ्रमण करने वाले पर्यटक इसके इतिहास से पूरी तरह से रूबरू हो सकेंगे। मुगल बादशाह बाबर ने 500 साल पहले वर्ष 1526 में रामबाग बनवाया था। पांच शताब्दियों का सफरनामा इस सेंटर में उन्हें नजर आएगा।
विज्ञापन


रामबाग स्मारक के प्रवेश द्वार पर टिकट खिड़की के पास ही यह इंटरप्रिटेशन सेंटर (व्याख्या केंद्र) बनवाया गया है। इसमें मुगल बादशाह बाबर के दौर में लगवाए गए पौधों, जहांगीर के काल में नाम में हुए बदलाव, ब्रिटिश काल में संरक्षण और स्मारक को गेस्ट हाउस के रूप में इस्तेमाल करने जैसी जानकारियों के साथ चारबाग शैली के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय निदेशक वसंत कुमार ने अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिथा कुमार के साथ सेंटर का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को प्रवेश से पहले ही रामबाग की बुनियादी जानकारियां यहां उपलब्ध हो सकेंगी। रामबाग का निर्माण वर्ष 1526 में शुरू हुआ था। तब इसका नाम बाग ए हश्त-बिहिश्त था, जो बाद में रामबाग के नाम से चर्चित हो गया। सेंटर के उद्घाटन के दौरान सहायक पुरातत्वविद जितेंद्र कुमार, पुरातत्व अभियंता राज नारायण और वरिष्ठ संरक्षण सहायक अंकित नामदेव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed