{"_id":"5e00e1e28ebc3e87bf239337","slug":"internet-service-started-in-agra-after-four-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में चार दिन बाद चालू की गई इंटरनेट सेवा, अब सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में चार दिन बाद चालू की गई इंटरनेट सेवा, अब सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर
Tue, 24 Dec 2019 12:40 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में अमन चैन कायम रहने के बावजूद फूंक फूंककर कदम रख रहे पुलिस अफसरों ने एहतियात बरतते हुए इंटरनेट सेवा को 98 घंटे बंद रखने के बाद सोमवार शाम को फिर चालू करा दिया। इसी के साथ साइबर सेल ने व्हाट्स एप ग्रुप, फेसबुक पर नजरें गढ़ा दी हैं।
एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि अगर किसी ने भड़काऊ संदेश डाला या फॉरवर्ड भी किया तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। उसे जेल जाना पड़ सकता है। वहीं पुलिस ने शहर के उन 50 लोगों की सूची तैयार की है, जिन्होंने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।
19 दिसंबर की रात 12 बजे से बंद था इंटरनेट
आगरा में इंटरनेट सेवा को 19 दिसंबर की रात 12 बजे बंद कर दिया गया था। यह पहला मौका है जब इंटरनेट को इतने लंबे समय के लिए बंद रखा गया है। पुलिस अफसरों ने रविवार को कहा था कि इसे सोमवार दोपहर को 12 बजे शुरु कर दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं किया गया। शाम तक यह बंद ही रहा।
विज्ञापन
छह बजे चालू होते ही लोगों के मोबाइल में मैसेज की लाइन लग गई। इंटरनेट बंद होने से पुलिस को भी परेशानी हो रही थी। अफसर अधीनस्थों को व्हाट्स एप पर निर्देश नहीं दे पा रहे थे। हर काम के लिए फोन करना पड़ रहा था। पुलिस ने लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए जो व्हाट्स एप ग्रुप बनाए हैं, वे भी शांत पड़े थे। अब उनमें शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

Trending Videos
50 खुराफाती की सूची तैयार
उधर, पुलिस ने शहर के उन 50 लोगों की सूची तैयार की है जिन्होंने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। ये लोग मंटोला, नाई की मंडी, लोहामंडी क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनकी थानावार सूची बनी है। कुंडली तैयार की जा रही है।
खुफिया की रिपोर्ट में बताया गया है कि इन्होंने भड़काऊ बातें कीं। इनके मोबाइल सर्विलांस पर ले लिए गए हैं। जल्द ही इनके खिलाफ केस दर्ज किया जा सकता है। पुलिस ने बताया कि इनमें से पांच ऐसे हैं जो पहले जेल जा चुके हैं।
इनमें से ज्यादातर को पहले ही हिदायत दी गई थी कि वे ऐसी कोई बात न करें जिससे माहौल में तनाव पैदा हो। इसके बावजूद वे बाज नहीं आए। इनके मंसूबों का पता चलने पर ही पुराने शहर के कई इलाकों में फोर्स को दोगुना तक कर दिया गया था।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया था। उन्हें थानों पर लाकर पूछताछ की जा चुकी है। जल्द ही और भी कार्रवाई होगी।