{"_id":"60d06adf2a2dd214487a8638","slug":"international-yoga-day-yog-for-all-know-yoga-asan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्व योग दिवस: मन चंगा और तन की चुस्ती का योग यानी खुशहाल जिंदगी, सभी बीमारियों का रामबाण इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व योग दिवस: मन चंगा और तन की चुस्ती का योग यानी खुशहाल जिंदगी, सभी बीमारियों का रामबाण इलाज
Mon, 21 Jun 2021 04:03 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 21 Jun 2021 04:03 PM IST
सार
सभी बीमारियों के इलाज की रामबाण दवा है योग। दो बार की नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. नेहा ने बताया कि गठिया, डायबिटीज, अनिद्रा, तनाव, गैस्ट्रिक, मोटापा आदि बीमारियां नियमित योग से ठीक हो जाती हैं।
विज्ञापन
विश्व योग दिवस: योगासन करतीं योग शिक्षिका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
योग में पीएचडी और डी-लिट कर चुकीं योगाचार्य डॉ. नेहा गुप्ता दावा करती हैं कि नियमित रूप से योग करने से दुनिया की किसी भी बीमारी को ठीक किया जा सकता है। सभी बीमारियों के इलाज की रामबाण दवा है योग। दो बार की नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. नेहा ने बताया कि गठिया, डायबिटीज, अनिद्रा, तनाव, गैस्ट्रिक, मोटापा आदि बीमारियां नियमित योग से ठीक हो जाती हैं।
विज्ञापन
-गठिया रोग
सेतु बंध आसन, ताड़ आसन, कटी चक्रासन और मारजरी आसन से गठिया का रोग पूरी तरह से ठीक हो जाता है। यह चारों योग पांच-पांच बार हर रोज करने चाहिए।
-मधुमेह
मंडूक आसन, हल आसन, धनुरासन, अर्ध मस्तेंद्र आसन करने से मधुमेह रोग में राहत मिलती है। यह सभी आसन सुबह या शाम को पांच-पांच बार करने चाहिए।
Trending Videos
विश्व योग दिवस पर योग करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
-तनाव
उत्तान मंडूक आसन, उष्ट्रासन, वीर भद्रासन से तनाव कम करने में मदद मिलती है। यह सभी आसन सुबह पांच-पांच बार करने चाहिए।
पेट के रोग
पवन मुक्त आसन, वज्रासन, भुजंगासन, जानू शिरासन से पेट की समस्याओं से निजात मिलती है। इन सभी आसनों को पांच-पांच बार करना चाहिए।
अनिद्रा
अनिद्रा दूर करने के लिए सर्वांग आसन, सूर्य नमस्कार, शीर्ष आसन और भ्राम्री प्राणायाम करना चाहिए। यह सभी आसन पांच-पांच बार होने चाहिए।
मोटापा
. सूर्य नमस्कार, पश्चिमोतान आसन, भुजंग आसन, त्रियक ताड़ासन और त्रिपूणासन करने से मोटापे की समस्या काफी हद तक दूर हो जाती है। यह आसन पांच-पांच बार करना चाहिए।

विश्व योग दिवस पर योग आसन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
रोगों से पाई निजात, कोरोना को भी योग से हराया
भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, अनिद्रा की समस्या के साथ ही गेस्ट्रिक, गठिया, डायबिटीज आदि रोगों को शहर के तमाम लोग योग से दूर कर रहे हैं। संक्रमण के शिकार लोगों ने चिकित्सक की सलाह के अनुसार दवा लेने के साथ योग किया। उनका कहना है कि योग करने से उनको कोरोना को हराने में मदद मिली।
दो महीने में दस किलो वजन घटाया
शास्त्रीपुरम में रहने वाले कमलेश जाटव संक्रमित हुए तो उनका तनाव काफी बढ़ गया। उन्होंने योग का सहारा लेकर तनाव कम किया। घर में रहकर मोटापा भी काफी बढ़ गया। आसन कर दो महीने में दस किलो वजन कम कर लिया।
योग से निदान, भरपूर नींद ले रहा
गणेश विहार, सिकंदरा निवासी अविशी मित्तल की अनिद्रा की समस्या जब चिकित्सक दूर नहीं कर सके तो उन्होंने आसनों का सहारा लिया। उन्होंने बताया कि योगाचार्य की सलाह पर सूर्य नमस्कार और अन्य आसन करने शुरू किए। मेरी समस्या एक महीने में पूरी तरह से समाप्त हो गई। अब मैं भरपूर नींद लेती हूं।
विश्व योग दिवस 2021: 'कोरोना से जंग योग के संग', ताजनगरी में मनाया योग दिवस, देखें तस्वीरें