{"_id":"5c827377bdec2213f10dcc4e","slug":"international-women-s-day-lady-staff-run-emu-passenger-train-agra-to-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Women's Day 2019: महिला रनिंग स्टाफ ने संभाली ईएमयू पैसेंजर की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Women's Day 2019: महिला रनिंग स्टाफ ने संभाली ईएमयू पैसेंजर की कमान
Fri, 08 Mar 2019 07:21 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 Mar 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
कैंट स्टेशन पर महिला रनिंग स्टाफ
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शुक्रवार को आगरा कैंट स्टेशन से आगरा कैंट-निजामुद्दीन ईएमयू का संचालन महिला क्रू को सौंपा गया। इसमें लोको पायलट, गार्ड से लेकर टिकट चेकिंग स्टाफ और आरपीएफ स्क्वैड भी महिलाओं का रहा। यह अवसर मिलने पर महिला रेलवे कर्मियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
आगरा रेल मंडल ने शाम 4:15 बजे आगरा कैंट-निजामुद्दीन ईएमयू का संचालन सौंपा। लोको पायलट की सीट गीता ने संभाली तो गार्ड शिल्पी चौधरी को भी पहली दफा मेल ट्रेन का अनुभव मिला, वह अभी तक मालगाड़ी में ड्यूटी कर रही थीं। आरपीएफ स्क्वैड में आगरा कैंट आरपीएफ पोस्ट की महिला आरक्षी रहीं।
एडीआरएम दिलीप कुमार सिंह समेत अन्य रेल अधिकारियों ने गाड़ी को हरी झंडी दिखाई। एडीआरएम ने बताया कि ट्रेन में केवल क्रू ही महिलाओं का नहीं है, इंजीनियरिंग समेत कई अन्य सेवाओं में कार्यरत महिलाओं को भी ड्यूटी दी गई है।

Trending Videos
लोको पायलट गीता
लोको पायलट गीता का कहना था कि यह वाकई बेहद सुखद अनुभव है। अभी तक किसी न किसी पुरुष सीनियर साथी के साथ ड्यूटी कर रही थी, आज पहली बार यह जिम्मेदारी मिली है। इस मौके पर सीनियर डीसीएम आशुतोष सिंह, पीआरओ एसके श्रीवास्तव, स्टेशन प्रबंधक मुकेश कुमार कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।
महिला यात्रियों को दिए गुलाब
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर अलग ही नजारा दिखा। रेल सुरक्षा बल की महिला आरक्षी और सब इंस्पेक्टर ने महिला यात्रियों को सुखद यात्रा की शुभकामना देते हुए गुलाब भेंट किए। महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
रेल सुरक्षा बल में महिलाओं की बड़ी संख्या है। महिला दिवस पर कैंट स्टेशन परिसर में आयोजित संगोष्ठी में कमांडेंट अपूर्व अग्निहोत्री ने कहा कि आरपीएफ का दायित्व है कि हरेक यात्री का सफर सुरक्षित और सुखद हो। उन्होंने उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिला आरक्षी, सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।