फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   International Science Fair to begin from December 6

Agra News: 6 दिसंबर से लगेगा अंतरराष्ट्रीय विज्ञान मेला

Thu, 20 Nov 2025 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
International Science Fair to begin from December 6
आगरा। आगरा कॉलेज में विज्ञान भारती का स्थापना दिवस समारोह एवं भारत अंतर राष्ट्रीय विज्ञान मेला (आईआईएसएफ) का पोस्टर विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि एवं विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. शिवकुमार शर्मा ने कहा कि विज्ञान भारती केवल पारंपरिक विषयों को प्रस्तुत करने तक सीमित नहीं है, बल्कि आधुनिक विज्ञान की आवश्यकताओं के अनुसार शोध को दिशा प्रदान कर रही है। उनका कहना था कि आधुनिक विज्ञान और प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा के समन्वय की दिशा में संगठन लगातार कार्यरत है।
विज्ञापन

प्रो. केआई वासु ने स्वदेशी साइंस मूवमेंट के रूप में विज्ञान भारती की शुरुआत की, जो 1991 में औपचारिक रूप से स्थापित हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री आशुतोष सिंह ने आगामी 6 से 9 दिसंबर तक चंडीगढ़ में होने वाले भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान मेला (आईआईएसएफ) की रूपरेखा प्रस्तुत की और इसका पोस्टर जारी किया। प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने विज्ञान भारती के वैज्ञानिक योगदान की प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि प्रो. सीमा भदौरिया और डॉ. राहुल राज रहे। कार्यक्रम की भूमिका प्रो. मनोज रावत ने रखी। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संध्या अग्रवाल, संचालन प्रो. अमित अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रो. सुनीता गुप्ता, डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. यशस्विता चौहान, कामता प्रसाद गुप्ता, रामप्रताप सिंह, अश्वनी जैन, प्रो. प्रवीण ओझा, प्रदीप कुमार आदि कई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed