फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   International level speakers are coming to talk to you on the stage of Amar Ujala Foundation

अमर उजाला फाउंडेशन के मंच पर आपसे बात करने आ रहे हैं अंतरराष्ट्रीय वक्ता, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

Wed, 21 Mar 2018 11:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 21 Mar 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
International level speakers are coming to talk to you on the stage of Amar Ujala Foundation
Amar Ujala Foundation

“नज़रिया— जो जीवन बदल दे” कार्यक्रम के जरिए जे.पी.सभागार में 25 मार्च (रविवार) को होने वाले आयोजन में चार अंतरराष्ट्रीय वक्ता आपसे बात करने आपके शहर आ रहे हैं। आपकी जिंदगी को गहराई से प्रभावित करने वाले मुद्दों 'मानसिक स्वास्थ्य और मजबूत व्यक्तित्व' पर डॉ. समीर पारिख और भारतीय भाषाओं पर माइक्रोसॉफ्ट के बालेंदु शर्मा दाधीच सीधा संवाद करेंगे।

विज्ञापन


डॉ. समीर पारिख मानिसक स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी शैक्षणिक विशेषज्ञों में से एक हैं और फोर्टिस हेल्थकेयर के मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहार विज्ञान विभाग के निदेशक हैं। इसी तरह से 'अपनी भाषाओं को बचा लेंगे हम' विषय पर टेक्नोलॉजी के माध्यम से अपनी भाषाओं को बचाने में जुटे माइक्रोसॉफ्ट में भाषा स्थानिकीकरण के निदेशक बालेंदु शर्मा बातचीत करेंगे।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में आपसे रू-ब-रू होंगे जगदीप छोकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं, आईआईएम, अहमदाबाद के भूतपूर्व प्रोफ़ेसर रहे हैं। वे नागरिक अधिकारों के संबंध में बातचीत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर सुरक्षा पर आपसे सीधे जुड़ेंगे पवन दुग्गल। इनसे मिलने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। इसके लिए फार्म भरना अनिवार्य होगा, उसके बाद प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। देश और आगरा में हिंदी में इस तरह का कार्यक्रम पहली बार हो रहा है। यह कार्यक्रम अमर उजाला फाउंडेशन, इग्नाइटेड माइन्ड्स के साथ मिलकर कर रहा है।

कार्यक्रम में आ रहे वक्ताओं का परिचय

International level speakers are coming to talk to you on the stage of Amar Ujala Foundation
Amar Ujala Foundation logo
डॉ. समीर पारीख:



डॉ. समीर पारीख मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी शैक्षणिक विशेषज्ञों में से एक हैं और फोर्टिस हेल्थकेयर के मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहार विज्ञान विभाग के निदेशक हैं। डॉ. पारीख देश में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में लोगों की गलत अवधारणाओं को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं और समुदाय के लिए कई जागरुकता अभियान चला रहे हैं। इनके नज़रिये को काफी सराहा भी गया हैं। मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे पर बतौर वक्ता कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फोरम पर भी मौजूद रहे हैं। 


बालेन्दु शर्मा दाधीच:




बालेन्दु शर्मा दाधीच माइक्रोसॉफ़्ट में कार्यरत 'मल्टी-टास्किंग' पेशेवर हैं, जिन्हें हिंदी भाषा में तकनीकी सुविधाओं को निर्माण तथा हिंदीभाषियों को तकनीक से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित करने का जुनून हैं। इसके साथ ही वह निःशुल्क एवं मुक्त सोर्स सॉफ्टवेयरों का निर्माण करने और इन्हें अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए भी लगातार सक्रिय रहते हैं ताकि 'डिज़िटल डिवाइड' नाम की दरार पाटी जा सके। बालेन्दु दाधीच ने यूनिकोड एनकोडिंग पर जमकर काम किया और हिंदी में इस पर व्यापक मौलिक लेखन भी किया हैं। 

जगदीप छोकर:  


जगदीप छोकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं, आईआईएम, अहमदाबाद के भूतपूर्व प्रोफ़ेसर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया, फ़्रांस, जापान और अमेरिका सहित कई देशों में अध्यापन, भारतीय रेलवे में बतौर इंजिनियर मैनेजर और अंतर्राष्ट्रीय विपणन प्रबंधक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। जगदीप छोकर देश में लोकतंत्र और शासन में सुधार के लिए चुनावी और राजनीतिक सुधार, वैश्विक मामलों पर नागरिक अधिकार कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। भाषाओँ प्रकाशित हुए हैं।

पवन दुग्गल:

पवन दुग्गल दुनिया के चार सबसे सम्मानित और जानकार साइबर वकीलों में से एक माने जाते हैं। दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते हुए पवन दुग्गल ने साइबर कानूनों के क्षेत्र में लगातार बेहद अहम काम किया है। http://cyberlaws.net/ संस्था के माध्यम से साइबर सुरक्षा के क्षेत्र देश-दुनिया साइबर अपराधों से हर वर्ग के लोगों, सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं को जागरूक कर रहे हैं। साइबर कानून, साइबर सुरक्षा, आईपीआर और ई-कॉमर्स जैसे विषयों पर अनेक महत्वपूर्ण किताबों के लेखक भी हैं।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
'नजरिया- जो जीवन बदल दे' इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। http://foundation.amarujala.com/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फार्म में दी गईं सभी जानकारी भरना अनिवार्य होगा। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed