फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Interlocking road in 11 wards of the city

11 वार्डों में सवा करोड़ से बनाई जाएगी 13 सड़क व इंटरलॉकिंग गली

Sat, 12 Nov 2022 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Interlocking road in 11 wards of the city
फिरोजाबाद। शहर के 11 वार्डों में इंटरलॉकिंग सड़क जैसी शिकायतों को दूर कराने के लिये निगम प्रशासन राज्य वित्त आयोग का सहारा लेगा। करीब सवा करोड़ रुपये से 11 वार्डों में प्रस्तावित 13 कार्यों को बोर्ड की मीटिंग में पास कराएं जाने के साथ टेंडर प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है। उक्त सभी कायों के टेंडर 19 नवंबर को खोले जाएंगे।
विज्ञापन

चुनाव के ऐन मौके पर लंबित समस्याओं व निर्माण कार्य जैसे कार्यों को पूरा कराने के लिये निगम प्रशासन राज्य वित्त से मिलने वाली धनराशि का सहारा लेेगा। जिन वार्डों में जन रोष की स्थिति है। उन सभी 11 वार्डों में लंबे समय से लंबित 13 कार्यों को पूरा कराने की कवायद तेजी से पूरी कराई जा रही है। निकाय चुनाव के चलते 15 वें वित्त आयोग से जुड़ी बैठक आयोजन में समय अभाव की स्थिति है।
विज्ञापन

ऐसे में नगर निगम प्रशासन ने उक्त सभी कार्यों को राज्य वित्त से मिलने वाली धनराशि से काम पूरा कराने को निर्णय लिया है। कौशल्या नगर, सुहाग नगर सेक्टर-3, गणेश नगर, रविदास नगर, छारबाग, सतीनगर, लेबर कॉलोनी, इंद्रा नगर, आजाद नगर में एक-एक कच्चे मार्ग पर इंटर लॉकिंग सड़क निर्माण होगा। जबकि बघेल कॉलोनी एवं कोटला रोड पर दो-दो सड़क व आंतरिक गलियों में इंटर लॉकिंग का काम पूरा कराया जायेगा। उक्त सभी एरिया में होने वाले कुल 13 कार्यों पर कुल एक करोड़ 27 लाख रूपये की धनराशि खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed