फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Intercity Express will run from Agra Cantt to Gwalior on festival

त्योहार पर यात्रियों को मिलेगी राहत: आगरा कैंट से ग्वालियर तक जाएगी इंटरसिटी एक्सप्रेस, 10 दिन मिलेगी सुविधा

Fri, 16 Oct 2026 09:54 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 16 Oct 2026 09:54 PM IST
सार

ग्वालियर की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार ग्वालियर तक किया है।

विज्ञापन
Intercity Express will run from Agra Cantt to Gwalior on festival
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस का ग्वालियर तक अस्थायी विस्तार किया है। पांच से 14 नवंबर तक आगरा से ग्वालियर जाने और छह से 15 नवंबर तक ग्वालियर से दिल्ली लौटने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन संख्या 14212 पांच से 14 नवंबर तक नई दिल्ली से चलकर आगरा कैंट रात 10:05 बजे पहुंचेगी और 10:20 बजे रवाना होगी। धौलपुर रात 11:18 बजे और मुरैना रात 12:10 बजे पहुंचेगी। इसके बाद रात 1:40 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। इस अवधि में ट्रेन के 10 फेरे होंगे।
विज्ञापन


वापसी में ट्रेन संख्या 14211 छह से 15 नवंबर तक ग्वालियर से सुबह 2:40 बजे चलेगी। मुरैना सुबह 3:28 बजे और धौलपुर 4:35 बजे पहुंचेगी। आगरा कैंट पर सुबह 5:40 बजे पहुंचकर 5:45 बजे रवाना होगी। ट्रेन सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस दिशा में भी 10 फेरे होंगे। इस विस्तार से आगरा के यात्रियों को धौलपुर, मुरैना और ग्वालियर आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed