फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inter Pass Gautam made a model of missile in mathura

इंटर पास मथुरा के गौतम ने बना डाला मिसाइल का मॉडल

Mon, 21 Oct 2019 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा लोकेंद्र नरवार, नौहझील (मथुरा)
लोकेंद्र नरवार, नौहझील (मथुरा) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Oct 2019 05:17 AM IST
विज्ञापन
Inter Pass Gautam made a model of missile in mathura
गौतम चौधरी - फोटो : अमर उजाला

देश की सीमाओं को दुश्मन से सुरक्षित करने के लिए मिसाइल बनाने का जुनून लेकर चल रहे गौतम चौधरी ने इसका मॉडल तैयार कर लिया है। इंटर तक पढ़ाई किए गौतम का दावा है कि इस मॉडल पर काम किया जाए तो अब तक की सभी मिसाइलों की क्षमता को पीछे छोड़ सकती है। अब तक इस पर 22 लाख रुपये से ज्यादा खर्च हो चुके  हैं।

विज्ञापन


नौहझील के गांव जटपुरा निवासी कुंती देवी के बेटे गौतम को पढ़ाई के साथ साल 2015 में मिसाइल बनाने का जुनून सवार हुआ और फिर वो इसे पूरा करने में जुट गया। तीन साल तक विभिन्न विशेषज्ञों की सहायता से उसने मिसाइल का मॉडल तैयार किया है। गौतम का दावा है कि इस मॉडल पर तैयार होने वाली मिसाइल एक साथ कई निशाने साध सकेगी। 
विज्ञापन


इससे 10 स्थानों पर हमला किया जा सकता है। इसमें सॉलिड बूस्टर और जेट जैसे दो इंजन हैं। गौतम के अनुसार वर्तमान में इसका वजन 35 से 40 किलोग्राम है। बेटे के इस सपने को साकार करने में जुटी उसकी मां कुंती देवी ने अपनी पुरखों की जमीन तक बेच दी। चार लाख रुपये साहूकार से कर्ज भी लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी की कोचिंग भी की
गौतम का कहना है कि इसे तैयार करने के लिए उसने आईआईटी की कोचिंग भी की है। इसमें लेजर मशीन, एंटीना, आरडीनो का भी प्रयोग किया गया है। वर्तमान में वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।

डीआरडीओ व इसरो तक पहुंचानी होगी प्रोजेक्ट रिपोर्ट
एक सैन्य विशेषज्ञ ने बताया कि पीएमओ, स्टार्ट अप व मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत या फिर डीआरडीओ व इसरो के माध्यम से उसका परीक्षण कराया जा सकता है। यदि मॉडल सही और उपयोगी लगा तो डीआरडीओ व इसरो इसे अपने कार्यक्रम में शामिल कर सकता है।


इसकी जानकारी की जाएगी। इस संदर्भ में सेना से भी संपर्क किया जाएगा कि क्या इस तरह का प्रयोग बगैर प्रयोगशाला के संभव है। उसे इसकी प्रमाणिकता के लिए मदद भी दी जाएगी।
-सर्वज्ञराम मिश्र, डीएम

इंजीनियरिंग के छात्र ऐसे मॉडल तैयार करते रहे हैं, लेकिन गौतम चौधरी के मॉडल को परखने के बाद ही इसकी प्रमाणिकता के संदर्भ में कुछ कहा जा सकता है।
- डॉ. एसएस अग्रवाल, निदेशक, बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed