{"_id":"65ddca1abf3c2f82f50dc58f","slug":"instructions-to-give-report-to-bdo-karhal-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-113398-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बीडीओ करहल को आख्या देने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बीडीओ करहल को आख्या देने के निर्देश
Tue, 27 Feb 2024 05:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 27 Feb 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
बीडीओ करहल को आख्या देने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव ने एक शिकायत के संबंध में खंड विकास अधिकारी करहल से आख्या मांगी है। पीड़ित की शिकायत की अगली सुनवाई के लिए एक मार्च की तारीख तय कर दी है।
तहसील करहल के कुर्रा क्षेत्र के गांव कछपुरा के रहने वाले चंद्रसेन ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत की है। शिकायत में कहा है कि गांव में एक सरकारी तालाब है। गांव के ही रहने वाले एक रसूखदार ने तालाब की जमीन पर कब्जा करके तालाब को बंद कर दिया है। इससे तालाब का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है। एसडीएम करहल से की गई शिकायत के बाद भी कब्जा नहीं हटवाया गया है।
पीड़ित चंद्रसेन की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/ सिविल जज अमित सिंह ने सुनवाई करने के बाद खंड विकास अधिकारी करहल से शिकायत के संबंध में अभी तक की गई कार्रवाई की आख्या मांगी है। विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत की अगली सुनवाई के लिए एक मार्च की तारीख तय कर दी गई है।