फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Instructions to change name of Shahjahan Park near Taj Mahal to Geeta Govind Vatika

शाहजहां पार्क का बदलेगा नाम: ताज के पास इस पार्क का नाम अब होगा गीता गोविंद वाटिका, अधिकारियों को मिले निर्देश

Tue, 21 Feb 2023 11:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Feb 2023 11:01 AM IST
सार

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अधिकारियों के साथ बैठक कर ताजमहल के पास के शाहजहां पार्क का नाम बदलकर गीता गोविंद वाटिका करने के निर्देश दिए हैं।
 

विज्ञापन
Instructions to change name of Shahjahan Park near Taj Mahal to Geeta Govind Vatika
ताजमहल के पास शाहजहां पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में नाम बदलने की राजनीति में सड़कों, चौराहों के बाद पार्क का नाम बदलने की कवायद शुरू हुई है। ताजमहल के पास के शाहजहां पार्क का नाम बदलकर गीता गोविंद वाटिका करने के निर्देश कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दिए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने सोमवार को अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की। शिवाजी महाराज के कोठी मीना बाजार में प्रस्तावित स्मारक के लिए उन्होंने डीएम से सर्वे और आगे की कार्रवाई के लिए भी कहा। महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर इस मामले में चर्चा की थी।
विज्ञापन


मंत्री ने आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में जर्जर सड़कों, पानी की पाइपलाइन के अधूरे कार्य, सीवर लाइन और लोगों की समस्याओं के बारे में भी पूछताछ की। उन्होंने कहा कि गंगाजल की पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा पड़ा है। मारुति एस्टेट, सुभाष नगर, अलबतिया रोड, अवधपुरी की जर्जर सड़कों को पानी और सीवर लाइन बिछाने के बाद बनाया नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: घोड़ी पर बैठे दूल्हे को देख बदला दुल्हन का इरादा, बोली- 'नहीं करूंगी इससे शादी, बुलाया गया दूसरा दूल्हा

बैठक में ये रहे मौजूद 

बैठक में जिलाधिकारी नवनीत चहल, पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह, नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे, एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़, भाजपा से ओम प्रताप सिंह, सियाराम प्रजापति, सुनील करमचंदानी, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।


ये भी पढ़ें - खाकी वर्दी, चेहरे पर रौब और दिल में ममता: नवजात के लिए फरिश्ता बनी आगरा पुलिस, देखभाल में जुटे पुलिसकर्मी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed