{"_id":"66488868615dda63bd061cec","slug":"inspector-summoned-in-kotwali-court-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-117596-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: इंस्पेक्टर कोतवाली न्यायालय में तलब किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: इंस्पेक्टर कोतवाली न्यायालय में तलब किए गए
Sat, 18 May 2024 04:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 18 May 2024 04:22 PM IST
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कोतवाली न्यायालय में तलब किए गए
- समय से नहीं भेज रहे सीजेएम द्वारा मांगी गई आख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सीजेएम नम्रता सिंह ने इंस्पेक्टर कोतवाली को 20 मई को न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। शहर की बैंक कॉलोनी के रहने वाले नीरज यादव के प्रार्थनापत्र पर सीजेएम द्वारा मांगी गई आख्या न्यायालय में समय से नहीं भेजने पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण सहित आख्या देने का निर्देश दिया गया है।
बैंक कॉलोनी के रहने वाले नीरज यादव के खिलाफ थाना कोतवाली में हत्या का एक मुकदमा दर्ज हुआ है। नीरज ने सीजेएम न्यायालय में आत्म समर्पण करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इसकी प्रति थाना कोतवाली में भेजकर सीजेएम द्वारा पुलिस से आख्या मांगी गई। लेकिन कोतवाली पुलिस नीरज के आत्मसमर्पण करने के लिए न्यायालय में रिपोर्ट नहीं भेज रही है।
नीरज के वकील ने शनिवार को न्यायालय में बताया कि न्यायालय के बाहर कोतवाली पुलिस, सादा वर्दी में पुलिसकर्मी सहित एसओजी लगा दी गई है। नीरज के परिजन पैरवी नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस नीरज के परिजन को परेशान कर रही है। नीरज के भाई विकास सहित नीरज के साले को अवैध रूप से हिरासत में लेकर कोतवाली में बिठा लिया है। सीजेएम नम्रता सिंह ने इंस्पेक्टर कोतवाली को 20 मई को न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। मांगी गई आख्या न्यायालय में समय से नहीं भेजने पर नाराजगी जताते हुए 20 मई समय से स्पष्टीकरण सहित आख्या देने का निर्देश दिया गया है।