फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   inspection of hostal

छात्रावास के निर्माण की गुणवत्ता खराब मिलने पर विफरे आयुक्त

Fri, 21 Feb 2020 10:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
inspection of hostal
कासगंज के सोरों में निर्माणाधीन छात्रावास का निरीक्षण करते कमिश्नर - फोटो : KASGANJ
कासगंज। आयुक्त अलीगढ़ मंडल नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने शुक्रवार को दो बड़ी परियोजनाएं सोरों के मल्टीपरपज सीड स्टोर एवं टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन का निर्माण और राजकीय पॉलीटेक्निक छात्रावास के निर्माण कार्य का मौके पर निरीक्षण किया। छात्रावास के निर्माण की गुणवत्ता खराब मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सैंपलिंग कराने एवं अधिशाषी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने विकास भवन के निकट निर्माणाधीन मल्टीपरपज सीड स्टोर एवं टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए संतोष व्यक्त किया। निर्माण कार्य में और बेहतर सुधार लाने के लिए इसकी डिजायन में कुछ परिवर्तन लाने के निर्माण कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिए। नोडल अधिकारी राजकीय पॉलीटेक्निक सोरों में 60 छात्रों की क्षमता के छात्रावास के निर्माण कार्य का गहनता से निरीक्षण किया गया। जिसकी गुणवत्ता खराब पाई गई। कार्यदायी संस्था यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के अधिशाषी अभियंता भी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले। नोडल अधिकारी ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने तथा अन्य अभियंताओं की तकनीकी टीम को निर्माण कार्य के सैंपल लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, पीडी डीआरडीए रामायण सिंह यादव, जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed