फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inspection of District Women Hospital byState Women Commission President Babita Chauhan

Agra: जिला महिला अस्पताल में डाॅक्टर मिले गायब, कराहते मिले मरीज; हाल देख राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रह गईं दंग

Fri, 14 Feb 2025 12:15 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 14 Feb 2025 12:15 AM IST
सार

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष को महिला अस्पताल के निरीक्षण में कई खामियां मिलीं। नाराजगी जताते हुए उन्होंने जल्द अव्यवस्था दूर करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Inspection of District Women Hospital byState Women Commission President Babita Chauhan
जिला महिला अस्पताल में मरीजों से बात करतीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने बृहस्पतिवार दोपहर में जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। यहां उन्हें कई खामियां मिलीं, जिनमें टॉयलेट बेहद गंदे मिले तो पानी की किल्लत की शिकायत मरीजों ने की, वहीं अस्पताल की सफाई में भी कमियां मिलीं। व्हीलचेयर और उपकरणों की कमी नजर आई। अध्यक्ष ने इस मामले में स्वास्थ्य अधिकारियों से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


 

महिला आयोग अध्यक्ष ने वार्डों में मरीजों के साथ तीमारदारों से बात की। यहां वार्ड में तो सफाई दिखी, लेकिन टॉयलेट बेहद गंदे पाए गए। पानी न होने से दुर्गंध के कारण टॉयलेट के पास जाना भी मुश्किल था। तीमारदारों ने स्टाफ की कमी और पेयजल की किल्लत की भी शिकायत की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला आयोग अध्यक्ष ने चिकित्सकों के ड्यूटी शेड्यूल की जानकारी की तो पता चला कि चिकित्सक कम हैं। उन्होंने इस पर नाराजगी जताई और कहा कि जो कर्मचारी अनुपस्थित हैं, उन पर कार्रवाई की जाए। मरीजों की संख्या के मुताबिक चिकित्सकों की कमी पाई गई।

 
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं की शिकायत थी
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चाैहा ने बताया कि कई दिनों से मेरे पास महिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं की शिकायतें आ रही थीं। निरीक्षण में खामियां पाई गई हैं। कुछ डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं मिले हैं। जवाब मांगा गया है। स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा की जाएगी। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से भी बात करके सुधार कराया जाएगा। 

 

अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कतार
जिला महिला अस्पताल में व्हीलचेयर की संख्या कम पाई गई। यहां केवल एक ही व्हीलचेयर रखी हुई थी, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शौचालय जाने या अन्य काम के लिए व्हीलचेयर नहीं मिलने पर मरीज परेशान हो रहे थे। तीमारदारों ने बताया कि अस्पताल में दो ही अल्ट्रासाउंड मशीन हैं। इससे मरीजों की कतार लंबी रहती है। इसका प्रबंधन ठीक कराया जाए और मेडिकल उपकरण बढ़ाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed