फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   inspection of 80 travellers

बांद्रा से आई सुपरफास्ट, 80 यात्रियों की हुई जांच

Sun, 04 Apr 2021 10:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
inspection of 80 travellers
देश में कोरोना की दूसरी लहर के बाद खतरा बढ़ा हुआ है। महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या अधिक है। ऐसे में मुंबई से आने वाले लोगों की स्वास्थ्य विभाग जांच कर रहा है। रविवार को आई ट्रेन से 80 यात्री कासगंज जंक्शन पर पहुंचे, जिनकी कोरोना जांच की गई। एंटीजन जांच में रिपोर्ट निगेटिव रही।
विज्ञापन

रविवार सुबह बांद्रा से चलकर लखनऊ को जाने वाली कोविड-19 सुपरफास्ट सुबह 7:45 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन पर पहुंची। यहां मुंबई से आए 80 यात्री रेलवे स्टेशन पर उतरे। पहले से ही स्वास्थ्य विभाग और रेलवे की टीम अलर्ट थी। आरपीएफ और जीआरपी के सहयोग से स्टेशन पर उतरने वाले सभी यात्रियों की जांच शुरू की गई। हालांकि एंटीजन जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। सभी को ऐहतियात बरतने की सलाह और सावधान रहने को कहा गया। सभी यात्रियों का नाम, पता स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपने रजिस्टर में दर्ज किया। जिससे कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर उनसे संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन

बांद्रा से चलकर जो ट्रेनें आ रही हैं उनसे उतरने वाले सभी यात्रियों की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है। रविवार की सुबह एक ट्रेन कासगंज स्टेशन पर पहुंची। रात को भी एक ट्रेन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभिषेक वर्मा, स्टेशन अधीक्षक।
स्वास्थ्य विभाग की एक टीम निरंतर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही है। मथुरा और बांद्रा की ओर से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों की जांच करने की जिम्मेदारी टीम की है। अभी तक कोई यात्री संक्रमित नहीं मिला है।
- डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed