{"_id":"5d4efdc28ebc3e6cb56855af","slug":"inspection-in-school-mainpuri-mainpuri-news-agr4004690195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग के नाम पर चली रही थीं अतिरिक्त कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग के नाम पर चली रही थीं अतिरिक्त कक्षाएं
विज्ञापन
घिरोर में बिना मान्यता के संचालित एक स्क्ूल का निरीक्षण करते खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार सिंह
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शासन के आदेश के बावजूद जिले में बिना मान्यता के स्कूल संचालित हो रहे हैं। शनिवार को खंड शिक्षाधिकारी ने घिरोर क्षेत्र में संचालित स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ स्कूल में अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था। स्कूल संचालक कोचिंग सेंटर की आड़ में कक्षाओं का संचालन कर रहे थे। सभी को तत्काल कक्षाएं बंद करने के आदेश दिए हैं।
शनिवार को खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार सबसे पहले एसएसडी पब्लिक स्कूल मानिकपुर पहुंचे। यहां नर्सरी से कक्षा दस तक कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था। जबकि विद्यालय के पास कोई मान्यता नहीं है। विद्यालय एक बगिया में संचालित किया जा रहा था। जिसमें छात्र-छात्राओं की संख्या 450 मिली।
स्कूल संचालक को संचालन बंद करने की चेतावनी दी गई है। इसके बाद वे जीएस आदर्श शिक्षण संस्थान मानिकपुर में निरीक्षण के दौरान प्राइमरी की मान्यता पर जूनियर की कक्षाओं का संचालन होता मिला। संचालक ने बताया कि वे कोचिंग का संचालन करते हैं। गलत सूचना देने पर संचालक को चेतावनी देने के साथ ही जूनियर कक्षाओं के बच्चों की सूची नजदीकी उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला पाल के प्रधानाध्यापक को सौंपी।
विज्ञापन
इसी तरह जागृति पब्लिक स्कूल गढ़िया फैजपुर में भी प्राइमरी की मान्यता पर जूनियर की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था। सभी बच्चे विद्यालय की पोशाक में थे। वहीं संचालक ने बताया कि वे जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए आए हैं। इतना ही नहीं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कोचिंग सेंटर का पंजीकरण भी कराया गया है। इस पर खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि एक ही भवन पर दो मान्यताएं नहीं मिल सकती हैं।
निरीक्षण में पता चला कि इसी तरह एक ही भवन पर यंग स्कॉलर पब्लिक स्कूल नगला किसी और यंग स्कॉलर कोचिंग इंस्टीट्यूट नगला किसी, रघुनाथ सिंह ज्ञान शिक्षा निकेतन कल्होर और रघुनाथ सिंह शिक्षा निकेतन कोचिंग सेंटर कल्होर की मान्यताएं भी एक ही भवन पर ली गई हैं। खंड शिक्षाधिकारी ने इसकी जांच के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को भी रिपोर्ट भेजी है। जांच में एक ही भवन पर मान्यताएं पाए जाने पर मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई होगी।