{"_id":"5e29dcbc8ebc3e4aeb5a4c63","slug":"inspection-by-madlayukt-kasganj-news-agr4262378169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरों के अस्पताल में मरीजों को नहीं दिए कंबल, मंडायुक्त नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोरों के अस्पताल में मरीजों को नहीं दिए कंबल, मंडायुक्त नाराज
विज्ञापन
कासगंज के सोरों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर साथ में डीएम, एसपी व ?
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। मंडलायुक्त को सोरों के अस्पताल में निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था मिलने पर नाराजगी व्यक्त की है। देखा कि सर्दी से बचाव के लिए मरीजों को कंबल नहीं दिए जा रहे थे। मंडलायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाई। वहीं सोरों पालिका में निरीक्षण के नगर में ईनगर सेवा प्रभावी न दिखने पर और लापरवाही पर पालिका के बाबू से स्पष्टीकरण मांगा।
जनपद के नोडल अधिकारी, आयुक्त अलीगढ़ मंडल जीएस प्रियदर्शी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोरों का गहन निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर, अभिलेख एवं दवाओं की उपलब्धता को चैक किया। शौचालयों की स्थिति एवं सफाई व्यवस्था को देखा। महिला वार्ड में मरीजों से पूछताछ की। मरीजों को अस्पताल द्वारा कंबल न दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। अस्पताल में रोड बनवाने एवं एक वार्ड में आई सीलन को दूर कराने तथा लाइटें ठीक कराने के निर्देश देते हुए कहा कि बायो मेडीकल वेस्टेज को 15 दिन के अंदर हटाएं। सीएमओ से कहा कि डॉक्टरों को ग्लब्स, टॉर्च, बीपी मशीन, वेट मशीन आदि सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
नगर पालिका सोरों कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान शौचालय खराब हालत में मिले, दरवाजे टूटे हुए थे। ईनगर सेवा एप पर नगर पालिका डाटा अपलोड नहीं होने पर नाराज होते हुए नोडल अधिकारी ने कहा कि यहां काम अभी तक मैनुअल क्यों हो रहा है। संपत्ति रजिस्टर देखा। संपत्ति में नाम परिवर्तन के सितंबर माह के आवेदन पर अभी तक कोई कार्रवाई न होने पर संबंधित बाबू का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश देते हुए कहा कि अभिलेखों के उचित रखरखाव के लिए अच्छी अलमारी की व्यवस्था करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी सोरों कुलकमल सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
गोशाला का किया निरीक्षण
शाम को कमिश्नर जीएस प्रियदर्शी ने डीएम, एसपी के साथ सोरों गोशाला का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने गोशाला में संरक्षित गोवंशों की जानकारी ली। पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि गोवंशों के संरक्षण में कोई लापरवाही न करें।

कासगंज सोरों में गोशाला का निरीक्षण करते कमिश्नर साथ में डीएम, एसपी- फोटो : KASGANJ