फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   inspaction

सीडीओ ने जिला अस्पताल तथा निर्माणाधीन वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

Fri, 18 Dec 2020 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
inspaction
कासगंज में निर्माणाधीन वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करते सीडीओ - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सीडीओ तेज प्रताप मिश्र ने जिला अस्पताल पहुंच कर निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद अशोक नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर कोरोना वैक्सीन के रखरखाव की व्यवस्थाओं को देखा। सीडीओ ने जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी के अधिकारी को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को मानक और गुणवत्ता के साथ समय से पूरा किया जाए। मानक के अनुसार यहां समस्त व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएं। ताकि यह भवन महिलाओं की मदद के लिए उपयोगी सिद्ध हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर उपस्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी ओमप्रकाश यादव तथा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि समय समय पर इस वन स्टॉप सेंटर के निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता को चैक करें और रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। सीडीओ ने जिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार, खानपान एवं वार्डों की साफ-सफाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से व्यवस्थाओं को चैक किया।
विज्ञापन

यहां 14 कोरोना संक्रमित मरीज अस्पताल में भर्ती थे तथा 1 मरीज को होम आइसोलेट बताया गया। सीएमओ डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण की प्रभावी ढंग से रोकथाम करने के लिए ठोस प्रयास किए जाएं। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही कोविड नियमों का पूर्ण पालन किया जाए। समस्त कोविड संबंधी सूचनाएं अद्यतन रखी जाएं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोक नगर में पहुंचकर उन्होंने ने कोरोना वैक्सीन के रखरखाव तथा कोल्ड चैन बनाये रखने हेतु विद्युतीकरण आदि की व्यवस्था तथा टीकाकरण के स्थान का मौके पर निरीक्षण किया तथा चिकित्साधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed