फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   inspaction

कृषि विभाग ने खाद बीज की दुकानों पर की छापेमारी, 14 नमूने लिए

Thu, 17 Dec 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
inspaction
कासगंज। पटियाली एवं सहावर तहसील में कृषि विभाग की टीम ने खाद-बीज की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान 14 नमूने लिए गए। वहीं स्टॉक मिलान न होने, स्टॉक रजिस्टर न दिखाने एवं दुकान बंदकर चले जाने पर तीन दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन

पटियाली तहसील में जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान एवं सहावर तहसील में अपर जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने टीम के साथ खाद बीज की दुकानों पर छापे मारे। उनके द्वारा 29 दुकानों की जांच की गई। इन दुकानों से चना, गेहूं के बीज, खाद के 14 नमूने एकत्रित किए गए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि राजू खाद भंडार सिढ़पुरा पर खाद का पीओएस से भौतिक स्टॉक मिलान नहीं हुआ। वहीं एंग्री जंक्शन वन स्टॉप सेंटर सिढ़पुरा पर स्टॉक रजिस्टर नहीं दिखाया गया। इसके अतिरिक्त मिश्र खाद भंडार का संचालक दुकान बंद कर चला गया। तीनों दुकानदरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed