फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   innogration

सहकारिता मंत्री ने ऑनलाइन किया वीसी रूम का उद्घाटन

Thu, 24 Sep 2020 05:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
innogration
जिला सहकारी बैंक में आयोजित ऑनलाइन बैठक में मौजूद पदाधिकारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिला सहकारी बैंक में बने वीसी रूम का उद्धाट्न सहकारिता मंत्री ने बृहस्पतिवार को ऑनलाइन किया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन वीसी की व्यवस्था शुरू होने से जिला सहकारी बैंक विकास की ओर अग्रसर होगी। सूचनाओं के आदान प्रदान और योजनाओं की समीक्षा में भी शासन और बैंक प्रशासन को आसानी होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने ऑनलाइन 50 जिलों में स्थापित किए गए जिला सहकारी बैंक के वीसी रूम का उद्घाटन किया। अब तक जिले में केवल जिला सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) की व्यवस्था थी। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन नरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि अब शासन से सीधे वीसी के माध्यम से बैंक की प्रगति की समीक्षा की जा सकेगी। वहीं अन्य विकास परक योजनाओं के संचालन में भी आसानी होगी।
विज्ञापन

इस दौरान सहायक निबंधक एवं सहायक आयुक्त सहकारिता अंकिता उप्रेती, महाप्रबंधक धर्मेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कलेक्टर सिंह राजपूत, संचालक शेर सिंह, रामप्रकाश सिंह चौहान, प्रदीप चौहान, राहुल चौहान, शैलेंद्र भदौरिया, महेंद्र भदौरिया, अन्नू चौहान, प्रतिमा राठौर, अनूप भदौरिया, शिवप्रकाश शुक्ला, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed