फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   innocent child whom grandmother had given to the Child Welfare Committee now requested to take it back

22 दिन बाद जागी ममता: जिस मासूम को बाल कल्याण समिति को दे गई थीं दादी, अब वापस लेने  की लगाई गुहार

Thu, 23 May 2024 12:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 May 2024 12:32 PM IST
सार

आगरा में एक दादी ने 22 दिन पहले बाल कल्याण समिति को बच्चा दिया था, लेकिन वो इस मासूम के बिन रह न सकीं। अब फिर से बच्चे को वापस लेने के लिए गुहार लगाई है। 
 

विज्ञापन
innocent child whom grandmother had given to the Child Welfare Committee now requested to take it back
राजकीय बाल गृह, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस संतान के लिए मन्नतें मांगी, हर जगह भटके। अब वहीं संतान परिजन को बोझ लगने लगी। दुखी होकर 4 साल 10 महीने के पौत्र को दादी ने बाल कल्याण समिति को सौंप दिया था। अब 22 दिन बाद दादी की ममता जागी तो बच्चे को घर ले जाने के लिए समिति के समक्ष गुहार लगाई है।
विज्ञापन


समिति सदस्य बेताल सिंह ने बताया कि 1 मार्च 2024 को ही बच्चे के पिता ने समिति को बच्चा सौंपने के लिए लिखित में दिया था। 30 अप्रैल को दादी और माता-पिता बच्चे को समिति के समक्ष दे गए थे। दादी का कहना था कि बच्चा उनके बड़े बेटे-बहू का था। छोटी बहू के बच्चा नहीं था तो बड़ी बहू के जुड़वा बच्चे होने पर एक बच्चा छोटी को दे दिया गया था। पर, छोटे बेटे व बहू में झगड़ा होने पर छोटी बहू, बच्चा और घर छोड़कर चली गई। छोटा बेटा नशा करता है। मैं बुजुर्ग हूं इसलिए बच्चे का लालन-पालन नहीं कर सकती।
विज्ञापन


समिति सदस्यों ने दादी की ममता जगाई
बाल कल्याण समिति सदस्य हेमा कुलश्रेष्ठ ने बताया कि समिति की सदस्यों ने दादी व उसके असली माता-पिता को समझाया। पर, उन्होंने बच्चा रखने से मना कर दिया, बच्चा मानसिक रूप से कमजोर है। पर, दादी बच्चे से मुलाकात करने जब आईं तो दादी की काउंसिलिंग की गई। इससे दादी का हृदय परिवर्तन हुआ, अब उन्होंने पौत्र को वापस लेने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed