फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   innocent child playing outside house died after being run over by tractor In Mainpuri

Mainpuri: घर के बाहर खेल रहे मासूम को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर मौत

Sun, 23 Jun 2024 07:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Jun 2024 07:39 PM IST
सार

मैनपुरी में घर के बाहर खेल रहे मासूम को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। मौके पर मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मार्ग पर जाम के हालात बन गए। 

विज्ञापन
innocent child playing outside house died after being run over by tractor In Mainpuri
श्रेयांश की फाइल फोटो, एकत्र परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में देवी रोड चुंगी के पास रविवार की सुबह घर के बाहर खेल रहे एक बालक को मार्ग से गुजर रहे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मार्ग पर जुटी भीड़ को हटवाने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में देवी रोड चुंगी के पास निवास कर रहे विकास राय का पांच वर्षीय पुत्र श्रेयांश राय रविवार की सुबह घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था। तभी मार्ग से गुजर रहे तेज रफ्तार मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने मासूम को रौंद दिया। हादसे में मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मार्ग पर जाम के हालात बन गए। 
विज्ञापन


इस बीच चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़ कर भाग निकला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मार्ग पर एकत्र लोगों व टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली को हटाया। इसके बाद बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में श्रेयांश की मौत के बाद माता-पिता व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस भागे ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed