{"_id":"5dcb9eea8ebc3e5b550c6eb4","slug":"innocent-child-dies-after-drowning-in-water-tank-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः खेलते-खेलते पानी की टंकी में गिरा मासूम, मौत से परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः खेलते-खेलते पानी की टंकी में गिरा मासूम, मौत से परिवार में मचा कोहराम
Wed, 13 Nov 2019 05:29 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 13 Nov 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
परिजनों की गोद में मृत बच्चा और विलाप करते परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह गांव अतापुर में खेलते समय एक साल का बालक घर में पानी से भरे टब में गिर पडा। बालक सिर के बल पानी में गिरा। उसकी श्वांस नली में पानी भर गया। परिवार के लोग इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई। मासूम बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
ये भी पढ़ें: खेलते खेलते पानी से भरे टब में गिरा एक साल का मासूम, पल भर में ही थम गईं सासें
नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव अतापुर निवासी सोनवीर पानीपत में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसकी पत्नी पूनम अपने तीन बच्चों लवकुश, रौनक, प्रहलाद और सास-श्वसुर के साथ गांव में रहती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: इतिहासः दादा ने बनवाई बाबरी मस्जिद, तो पोते ने चलवाया श्रीराम का सिक्का
बुधवार सुबह सात बजे जब परिवार के लोग दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। पूनम मकान में झाड़ू लगा रही थी। तभी एक वर्ष का प्रहलाद खेलते हुए बाथरूम में पहुंच गया। बाथरूम में पानी से भरा टब रखा था। खेलते वह सिर के बल टब में गिर गया।

Trending Videos
करीब 15 मिनट बाद प्रहलाद की चाची रजनी पत्नी ध्रुव बाथरूम की तरफ गई तो टब में प्रहलाद को देख कर चीख पड़ी। आनन-फानन में परिजन मासूम को लेकर अस्पताल आए।
इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। उसकी श्वांस नली में पानी भर गया था। बालक की मौत की खबर लगते ही परिवार में चीत्कार मच गया। बाद में परिवारीजनों ने मासूम के शव को खेत में दफन कर दिया।
प्रहलाद तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। छोटा बेटा होने के कारण सोनवीर पत्नी को अपने साथ पानीपत नहीं ले गए थे। बुधवार सुबह उसके फोन पर सोनवीर को प्रहलाद के मौत की खबर दी गई। सोनवीर खबर मिलते ही पानीपत से घर के लिए रवाना हो गए। परिजनों ने बताया सोनवीर की सबसे बड़ी बेटी रौनक, और उससे छोटा बेटा लवकुश है।

परिजनों ने बताया कि सुबह से ही प्रहलाद अपनी दादी और दादा के पास जाकर खेलता था। आज भी कुछ ऐसा हुआ, लेकिन कब बाहर आकर बाथरूम में चला गया, किसी ने जाना ही नहीं। प्रहलाद की मौत से उसकी दादी गड्डी देवी का रो-रो कर बुरा हाल था।
बच्चों का रखे ध्यान
-कभी भी छोटे बच्चों को नजरों से दूर न होने दें
-घर में छोटे बर्तन जैसे टब, बाल्टी आदि में यदि पानी भर कर रखें तो ढकें जरूर
-रात को सोते समय भी छोटे बच्चों को मां बाप बीच में सुलाएं
-बाथरूम का दरवाजा बंद रखें