{"_id":"56fadcc94f1c1b3448f00902","slug":"inner-ring-road-will-re-start-from-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनररिंग रोड पर सितंबर से भर पाएंगे फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनररिंग रोड पर सितंबर से भर पाएंगे फर्राटा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Wed, 30 Mar 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
सड़क का निर्माण कार्य अंतिम पड़ाव पर, सर्विस रोड भी लगभग तैयार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर्फ पांच महीने और, इसके बाद शहर के विकास का एक और रास्ता खुल जाएगा। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक इनररिंग रोड लगभग मूर्त रूप ले चुका है। यमुना नदी और रेलवे ट्रैक पर पुल निर्माण के साथ ही सड़क का निर्माण कार्य अंतिम पड़ाव पर है। दोनों तरफ सर्विस रोड भी बनकर लगभग तैयार है।
भूमि अधिग्रहण न हो पाने की वजह से चार स्थानों पर छोटे-छोटे जमीन के टुकड़े फिलहाल सबसे बड़े रोड़ा बने हैं। दावा है कि आने वाले महीने में इस अड़चन को भी दूर कर लिया जाएगा।
बता दें कि आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) एनएच-2 से ग्वालियर हाईवे के बीच इनररिंग रोड बना रहा है। पहले चरण में एनएच-2 स्थित कुबेरपुर से फतेहाबाद रोड के बीच सड़क बनाई जा रही है। इस रोड का निर्माण पूरा होने के बाद दिल्ली आने-जाने का रास्ता और सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
हालांकि पहले चरण का काम दो मार्च तक पूरा होना था लेकिन भूमि अधिग्रहण में आईं अड़चनों के चलते इसे पूरा होने में लगभग छह महीने का अतिरिक्त समय लग जाएगा।
प्रदेश में यमुना पर पहला आठ लेन पुल
इनररिंग रोड को फतेहाबाद रोड से जोड़ने के लिए यमुना नदी पर आठ लेन का पुल बनाया जा रहा है। राज्य सेतु निगम के अधिकारियों का दावा है कि उत्तर प्रदेश में यमुना पर यह पहला आठ लेन पुल है। फिलहाल सिक्स लेन ही खुलेंगे। 75 फीसदी से अधिक निर्माण कार्य हो चुका है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे भी ले रहा मूर्त रूप
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे भी मूर्त रूप लेने लगा है। मिट्टी को समतल करने के बाद इस पर लाल गिट्टी बिछा दी गई है। कुछ स्थानों पर डामरीकरण शुरू हो गया है। यह एक्सप्रेसवे इनररिंग रोड पर मिलेगा। इनररिंग रोड से इस एक्सप्रेसवे पर चढ़ने और उतरने के लिए वाहनों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए इनररिंग रोड पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
इनररिंग रोड के अधिकांश काम अंतिम पड़ाव पर हैं। इस पर सितंबर से आवागमन शुरू हो जाएगा। हालांकि निर्माण कार्य तो अगस्त तक पूरे जाएंगे, एक महीने फाइनल टच देने में लग जाएगा।
- शिवराज सिंह, मुख्य अभियंता, एडीए
इनररिंग रोड: एक नजर में
880 करोड़ है पहले चरण में योजना की लागत
10.9 किमी रोड का निर्माण पहले चरण में हो रहा है
06 सिक्स लेन की होगी इनररिंग रोड
08 व्हीकल अंडरपास बनाए गए हैं
02 पैडस्ट्रियन अंडरपास
19.7 किमी की सर्विस रोड (दोनों ओर)
02 मार्च को पूरा होना था निर्माण कार्य
यमुना पर पुल
454.3 मीटर पुल बन रहा है यमुना पर
08 लेन का है पुल, फिलहाल सिक्स लेन ही खुलेंगे
16 पिलर बनाए गए हैं नदी पर