{"_id":"5a5108e14f1c1bc20a8b6e6c","slug":"inner-ring-road-toll-free-for-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने कहा, हमारी जमीन ली और टोल भी वसूल रहे, सांसद ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने कहा, हमारी जमीन ली और टोल भी वसूल रहे, सांसद ने दी राहत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
Toll Plaza
- फोटो : File Photo
रहनकलां जनसमस्या शिविर में पहुंचे एससी आयोग के अध्यक्ष व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सांसद ने कहा कि इनर रिंग रोड के आसपास के गांव के किसानों की गाड़ियों के नंबरों की सूची टोल वालों को सौंप दी जाएगी, जिससे गाड़ियां फ्री निकलेंगी।
ग्रामीणों ने कहा कि इनर रिंग रोड में हमारी ही जमीन गई है और टोल पर हमसे ही पैसे वसूल किए जा रहे हैं। इधर के किसानों ने यमुना पार खेती के लिए भूमि ले ली है तो उसका आना जाना रहता है। कहा कि रहनकलां, दलेल नगर, कुबेरपुर, रायपुर, गढ़ी संपति सहित अन्य गांव के ग्रामीणों का टोल मुफ्त होना चाहिए।
अधिग्रहण की गई भूमि के मुआवजा में किसानों के साथ दोहरी नीति अपनाई गई है। थीम पार्क के लिए एडीए द्वारा अधिग्रहण की किसानों की भूमि का मुआवजा दिया जाए तथा रायपुर पर बने पीपा के पुल को हटाकर अस्थाई पुल बना दिया जाए। रहनकलां में बड़ी टंकी तो बनी है, लेकिन उससे पानी की सप्लाई नहीं होती है, उसे जनहित में चालू किया जाए। सांसद ने सभी विभागीय अधिकारियों से समस्या समाधान कराने के निर्देश दिए।