फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   injured woman death due to ambulance stuck in heavy jam in agra

आगरा: जाम में फंसी रही एंबुलेंस, थम गईं घायल महिला की सांसें

Sun, 31 Mar 2019 12:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 Mar 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
injured woman death due to ambulance stuck in heavy jam in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में एनएच-2 पर शुक्रवार को ट्रक की टक्कर से घायल हुए बुआ और भतीजे को अस्पताल ले जा रहे परिजनों की एंबुलेंस जाम में फंस गई। कैला देवी पदयात्रियों की वजह से वाहनों की लंबी लाइन में फंसी एंबुलेंस सायरन बजाती रही। मगर, रास्ता नहीं मिल सका। 
विज्ञापन


समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने की वजह से महिला की मौत हो गई। परिजनों का कहना था कि पदयात्रा के दौरान न रूट डायवर्जन किया गया, न ही पुलिस की व्यवस्था की गई। अगर जाम में एबुलेंस नहीं फंसती महिला की जान बच सकती थी। 
विज्ञापन


थाना न्यू आगरा के बल्केश्वर निवासी अशोक कुमार ठेकेदार हैं। शुक्रवार को उनकी पत्नी भागीरथी देवी, बेटा सोनवीर, भतीजा अर्जुन (20) निवासी किरावली सहित चार लोग एत्मादपुर तहसील किसी काम से गए थे। शाम तकरीबन 5:30 बजे चारों वापस आ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में हुए थे घायल

अर्जुन के साथ बाइक पर भागीरथी थीं, जबकि दूसरी बाइक पर उनका बेटा सोनवीर आ रहा था। केपी इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक की चपेट में आने से भागीरथी और अर्जुन घायल हो गए। भागीरथी के ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया। सूचना पर सोनवीर आया।

उन्होंने बताया कि मां घायल हो गईं थी। वो बोल रहीं थीं। उन्होंने पीने के लिए पानी भी मांगा। उनको अस्पताल ले जाने के लिए एक एंबुलेंस बुलाई। जाम की वजह से पहले तो एंबुलेंस को आने में देरी हुई। एंबुलेंस से दोनों घायलों को रामबाग ला रहे थे। 

मगर, रास्ते में कैला देवी पदयात्रियों की भीड़ की वजह से वाहनों की लाइन लगी थी। जाम खुलवाने के लिए पुलिस भी तैनात नहीं थी। उन्हें रामबाग पहुंचने में डेढ़ घंटा लग गया। इससे भागीरथी देवी की हालत बिगड़ गई। 

निजी अस्पताल से उन्हें एसएन इमरजेंसी रेफर कर लिया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अर्जुन की हालत गंभीर बनी है। वह अस्पताल में भर्ती है। वह ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed