{"_id":"690253e8094fb2b0aa0a7f43","slug":"injured-lineman-sonus-condition-is-critical-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-147997-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घायल लाइनमैन सोनू की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घायल लाइनमैन सोनू की हालत गंभीर
Wed, 29 Oct 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कस्बा बेेवर के इटावा रोड पर मंडी के पास पोल पर बिजली ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से घायल लाइनमैन की हालत गंभीर बनी हुई है। लाइनमैच का उपचार आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की आईसीयू में चल रहा है।
बेवर के मोहल्ला धनकरी निवासी सोनू तिवारी मंगलवार को देर शाम कस्बा में बिजली की मरम्मत कर रहा था। सोनू शटडाउन लेकर 11 हजार वोल्ट की लाइन पर चढ़ गया। अचानक बिजली आपूर्ति चालू होने से सोनू करंट की चपेट में आ गया और पोल से नीचे गिर गया। सोनू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते घायल लाइनमैन को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। घायल सोनू का उपचार मेडिकल कॉलेज की आईसीयू में चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, विद्युत निगम की सोशल मीडिया सेल द्वारा लाइनमैन के उपचार के लिए धन जुटाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है।