फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   injured kanwariya dies during treatment in Saifai

मैनपुरी गोलीकांड: घायल कांवड़िया ने सैफई में तोड़ा दम, गोली मारने वाले का अब तक नहीं सुराग

Sat, 13 Mar 2021 05:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Mar 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
injured kanwariya dies during treatment in Saifai
मैनपुरी: घटना वाले दिन की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी जिले के किशनी क्षेत्र में गोली लगने से घायल हुए कांवड़िया ने इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज सैफई में दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं कांवड़िया को गोली मारने वाले का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। 

विज्ञापन

 
इटावा जिले के सैफई थाना क्षेत्र के गांव गींजा निवासी अनुज कुमार शाक्य सोमवार रात साथियों के साथ श्रृंगीरामपुर कांवड़ भरने के लिए पिकअप से जा रहा था। थाना क्षेत्र में तरिहा रामनगर के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर ओवरटेक करने के दौरान ट्रैक्टर सवार कावड़ियों से झगड़ा हो गया था। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- मैनपुरी: वाहनों को ओवरटेक करने को लेकर बवाल, एक कांवरिया को मारी गोली, सैफई रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पिकअप और ट्रैक्टर सवार कावड़ियों में जमकर मारपीट हुई थी। ट्रैक्टर सवार किसी व्यक्ति द्वारा चलाई गई गोली अनुज कुमार के सिर में जा लगी थी। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया था। मामले में मृतक के पिता रामानंद की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। थाना पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

इस बीच शुक्रवार की देर रात अनुज ने मेडिकल कॉलेज सैफई में दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। मामले को लेकर थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के साथ ही जानलेवा हमला की वारदात को हत्या की धाराओं में तरमीम कर लिया जाएगा।

पुलिस को मिले अहम सुराग
अनुज को गोली मारने वाले ट्रैक्टर सवार लोगों की तलाश में पुलिस की टीमें मध्य प्रदेश के भिंड में लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस के हाथ एक टोल से मिले सीसीटीवी में ट्रैक्टर की पहचान कर ली गई है। हालांकि अभी नंबर नहीं मिल सका है। थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed