फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Injured girl admitted to Emergency after one hour at SN Medical College Agra

आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में तड़पती रही बच्ची, एक घंटे बाद किया भर्ती

Sat, 22 Aug 2020 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Aug 2020 12:30 AM IST
सार

  • सादाबाद में सड़क पार करते समय मोटर साइकिल की टक्कर से हो गई थी घायल
  • पर्चा बनवाने के लिए इधर-उधर चक्कर काटते रहे परिजन

विज्ञापन
Injured girl admitted to Emergency after one hour at SN Medical College Agra
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) की इमरजेंसी में मरीजों को भर्ती करने में लापरवाही बरती जा रही है। शुक्रवार को सादाबाद की सात साल की बच्ची दर्द से तड़पती रही, लेकिन उसके परिजनों को पर्चा बनवाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। बच्ची की हालत बिगड़ने पर करीब एक घंटे बाद उसे भर्ती किया गया।
विज्ञापन


सादाबाद की सात साल की सिया रास्ता पार करते वक्त मोटर साइकिल की टक्कर से घायल हो गई थी। उसके पैर और जांघ में चोट लगी थी। परिजन बच्ची को शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे इमरजेंसी लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन



परिजन बनी सिंह ने बताया कि बच्ची दर्द से कराह रही थी। इमरजेंसी में वार्ड ब्वॉय से स्ट्रेचर लाने के लिए कहा, लेकिन सुनवाई न होने पर बच्ची को बेंच पर ही लिटा दिया। डॉक्टरों से बच्ची को भर्ती करने के लिए कहा तो उन्होंने पहले पर्चा बनवाने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्चा बनवाने गए तो कहा कि यहां कोरोना वायरस के मरीजों के पर्चे बन रहे हैं। इतनी देर में बच्ची की तबियत और बिगड़ने लगी। स्टाफ की लापरवाही देख अन्य तीमारदार बच्ची का फोटो खींचने लगे, तब कहीं जाकर उसे भर्ती कराया गया।

मामले की जांच कराई जाएगी

मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. एके आर्या ने बताया कि ट्राएज ओपीडी और अन्य इमरजेंसी वाले मरीजों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की है, इसकी जानकारी के लिए वार्ड ब्वॉय भी लगाए हैं। बच्ची को भर्ती करने में देरी के मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed