फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   inhuman: earthquake victims's potato sold

बीच में ही बेच दिया राहत का आलू

Sun, 03 May 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 03 May 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए आगरा से भेजे गए आलू के ट्रकों में से एक भी नेपाल तक नहीं पहुंचा। शहर के महेवा स्थित मंडी परिसर में इसे बेच दिया गया। बाकी ट्रक भी बीच सफर थमे हुए हैं। ‘अमर उजाला टीम’ की इस पड़ताल के बाद खरीद-फरोख्त करने वालों में खलबली मच गई। अपने बचाव में तरह-तरह की दुहाई देेने लगे।
विज्ञापन


शनिवार सुबह ‘अमर उजाला टीम’ मंडी परिसर पहुंची। उस समय एक ट्रक से पल्लेदार आलू उतार रहे थे। पूछताछ पर इसे स्थानीय व्यापारी की खरीद का आलू बताया गया। जबकि मंडी गेट के रजिस्टर में यह ट्रक नंबर उन चार ट्रकों में शुमार था, जो आगरा से भूकंप पीड़ितों के लिए काठमांडू के लिए रवाना किए गए थे। चारों ट्रक आगरा से शुक्रवार रात यहां पहुंचे थे। मंडी के अंदर ही बने आपदा राहत कंट्रोल रूम के रजिस्टर में इस ट्रक के बारे में कोई लिखा-पढ़ी नहीं की गई। इस मामले में मंडी सचिव सुभाष चंद्र यादव ने तर्क दिया कि काठमांडू तक जाने का भाड़ा न होने पर आगरा मंडी के सचिव की सलाह पर ही एक ट्रक आलू बिकवाया जा रहा है। दूसरी ओर, आगरा के मंडी उप निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव इससे इनकार करते हुए आलू भरे ट्रकों के साथ 45 हजार रुपये भाड़ा देने की बात कही है। इस बीच गोरखपुर के सीडीओ कुमार प्रशांत ने मंडी अफसरों को भाड़े की कमी चंदा जुटाकर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। कुल मिलाकर गोरखपुर और आगरा के मंडी प्रशासन की नूराकुश्ती में एक ट्रक आलू जरूरतमंदों तक पहुंचने से पहले बिक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed