फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Information given to DM about ban on DJ

Agra News: डीजे पर रोक के बारे में डीएम को दी जानकारी

Tue, 24 Jun 2025 01:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 24 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Information given to DM about ban on DJ
कासगंज में डीएम को ज्ञापन सौंपते पचपोखरा खिदमत-ए-खल्क कमेटी के सदस्य।
कासगंज। गंजडुंडवारा के गांव पचपोखरा में होने वाले शादी, बारात या सामाजिक कार्यक्रमों में आतिशबाजी, डीजे और हर्ष फायरिंग,नहीं बजाने का लोगों ने निर्णय लिया है। पचपोखरा की खिदमत-ए-खल्क कमेटी के सदस्यों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस पहल के बारे में जानकारी दी। गांव पचपोखरा में 19 जून को मजहबी रहनुमा, मौलाना, मुफ्ती, मस्जिद कमेटी और लोगों की बैठक आयोजित हुई। गांव पचपोखरा में किसी भी शादी, बारात या सामाजिक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग, आतिशबाजी, डीजे, नाच-गाना आदि पर रोक लगाने पर निर्णय लिया। कमेटी अध्यक्ष हाजी फिकार पठान ने कहा कि हर्ष फायरिंग के कारण कई निर्दोषाें की जान चली जाती है। आसपास के गांवों में पूर्व में कई हादसे हुए हैं। आतिशबाजी और डीजे के कारण वृद्धजन, बीमार लोगों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय किसी एक व्यक्ति या वर्ग का नहीं, बल्कि पूरे गांव के लोगों ने लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed