{"_id":"66a6831a24e72b1a97034ee3","slug":"influential-people-took-over-the-farm-by-plowing-the-crop-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-121496-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फसल को जोतकर रसूखदारों ने खेत पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फसल को जोतकर रसूखदारों ने खेत पर किया कब्जा
Sun, 28 Jul 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 28 Jul 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
घिरोर। खेत में खड़ी ईख की फसल को ट्रैक्टरों से जोतकर कब्जा कर लिया गया। पीड़ित ने अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन कोई सुनवाई न होने पर पीड़ित ने ग्रामीणों के साथ खेत में खड़े होकर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।
ग्राम पंचायत बमरौली के गांव नगला दया निवासी अरविंद कुमार ने जुती हुई फसल में ग्रामीणों के साथ खड़े होकर प्रदर्शन किया। बताया कि शनिवार की शाम बमरौली के लोगों द्वारा ईख की खड़ी फसल में दो ट्रैक्टरों द्वारा जुताई करवाकर फसल नष्ट करते हुए खेत पर कब्जा कर लिया। फसल को जोतते समय अरविंद की बहन वीडियो बनाने लगी तो उसे धमकाकर भगा दिया। पीड़ित ने जिलाधिकारी से जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है। ओमशरण, योगेंद्र, सुंदरलाल, रमेश चंद्र, अंशुल, रामराज, दिलसाद अली, कनौजीलाल मौजूद रहे।