फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Infection slows down, 40 infected found

धीरे-धीरे थम रही संक्रमण की रफ्तार, 40 संक्रमित मिले

Thu, 20 May 2021 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Infection slows down, 40 infected found
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाने में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को सफलता मिल रही है। बृहस्पतिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मात्र 40 कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9611 पहुंच गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले में 2493 लोगों की कोरोना जांच कराई गई। जांच के दौरान मात्र 40 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सात लोगों को गंभीर हालत में कोविड लेवट टू अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि अन्य को होम आइसोलेट किया गया। जिले के लोगों के लिए पिछले कुछ दिनों से राहत भरी खबर है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 से नीचे मिल रही है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने सभी क्षेत्रीय चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे होम आइसोलेट लोगों की विशेष देखभाल करें। उनका फीड बैक समय से उपलब्ध कराया जाए। उन्हें समय से दवा उपलब्ध कराते हुए उनकी द्वितीय जांच भी कराई जाए।
विज्ञापन

80 लोगों ने कोरोना पर पाई जीत
कोविड अस्पताल में भर्ती छह संक्रमितों के साथ बृहस्पतिवार को जिले में कुल 80 लोगों ने कोरोना संक्रमण पर जीत पा ली। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या घटकर 829 रह गई है। जिलाधिकारी ने जिले के लोगों से कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है। उनका कहना है कि सभी के सहयोग से ही कोरोना पर जीत संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में भर्ती एक और मरीज ने तोड़ा दम
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव पुसैना निवासी गंगा महेश दीक्षित की 66 वर्षीय पत्नी मिथलेश को कोरोना के लक्षण दिखने पर 18 मई को परिजन जिला अस्पताल लाए थे। यहां जांच के दौरान वे कोरोना संक्रमित पाई गईं। जिला अस्पताल से उन्हें 18 मई को ही कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। बृहस्पतिवार की सुबह कोविड लेवल टू अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
कोविड अस्पताल में भर्ती एक महिला संक्रमित की मौत हुई है। उन्हें 18 मई को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed