फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Infected reached double digits after eight months

आठ कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हडकंप

Fri, 03 Jun 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Infected reached double digits after eight months
मैनपुरी। जिले में पिछले आठ माह से कोरोना संक्रमण को लेकर शांति थी। अब फिर से सक्रिय मामलों की संख्या दो अंकों में पहुंचकर 13 हो गई है। पिछले दो दिन में आठ संक्रमित मिले हैं। सीएमओ ने अलर्ट जारी करते हुए अधीनस्थ चिकित्साधीक्षकों को संदिग्धों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। नए संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

पिछले दो दिन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में आठ कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि पिछले दो दिन में बेवर, सुल्तानगंज, सगामई और जागीर क्षेत्र में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं शहर में चार कोरोना संक्रमित मिले हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ ने संक्रमितों के घर के लोगों की भी जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लक्षण दिखें तो कराएं जांच
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह का कहना है कि कोरोना समाप्त नहीं हुआ है। यदि किसी में लक्षण दिखते हैं, खांसी और जुकाम है तो कोरोना की जांच अवश्य राएं। जांच सभी सीएचसी और जिला अस्पताल पर नि:शुल्क की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। लक्षण दिखने पर जांच अवश्य कराएं। जो संक्रमित मिलें हैं उन्हें होम आइसोलेट किया गया है।
डॉ. पीपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed