फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Industry friends, it should not remain pending, it should be resolved soon.

Agra News: उद्योग बंधुओं लंबित नहीं रहें, जल्द हो निस्तारण

Wed, 27 Dec 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 27 Dec 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Industry friends, it should not remain pending, it should be resolved soon.
कासगंज। डीएम सुधा वर्मा ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार पोर्टल पर प्रगति खराब पर नाराजगी प्रकट जताई। उन्होंने बैंकों को आवश्यक निर्देश दिए कि वे समय-समय पर पोर्टल पर अपडेट करते रहें। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उद्योग बंधु जनपद की आर्थिक शक्ति है। उनकी समस्याओं का निस्तारण करना प्रशासन का सर्वप्रथम कर्तव्य है। उद्योगों से संबंधित समस्त समस्याओं का जल्द निस्तारण कराया जाए।कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई उद्योग बंधु की बैठक में डीएम ने कहा कि सभी जरूर कार्य समय से पूरे किए जाएं। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार पोर्टल पर खराब प्रगति रिपोर्ट चिंता का विषय है। उन्होंने उद्योग बंधुओं की समस्याएं लंबित रखने के प्रति भी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए उन्हें जल्द निस्तारित करने के लिए कहा। उपायुक्त उद्योग चंद्रभान भास्कर ने उद्योग बंधुओं की समस्या से डीएम एवं अन्य विभागों को अवगत कराया। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा, सरकारी अनुदान परक विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्य क्रम योजना की समीक्षा, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना का प्रगति समीक्षा, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना कार्यक्रम की जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed