फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Industries with investment of Rs 273 crore will come on ground.

Agra News: 273 करोड़ निवेश के उद्योग उतरेंगे धरातल पर

Sun, 18 Feb 2024 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 18 Feb 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Industries with investment of Rs 273 crore will come on ground.
कासगंज। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के एमओयू के धरातल पर उतरने के लिए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन 19 फरवरी को होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का शुभारंभ करेंगे जिसका सीधा प्रसारण जिले में किया जाएगा। जिले में सभी विधानसभा क्षेत्रों में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित होगी।जिलाधिकारी सुधा वर्मा के निर्देश पर उपायुक्त उद्योग चंद्रभान भास्कर ने ग्राउंड ब्रेकिंंग सेरेमनी के लिए तैयारियां की हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 74 उद्यमियों के द्वारा 763.17 करोड़ रुपये की एमओयू हस्ताक्षरित किए गए थे। जिनके माध्यम से 2558 लोगों का रोजगार सृजन संभव है। उन्होंने बताया कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेेरेमनी के मौके पर जिले के उद्यमियों के द्वारा 273.87 करोड़ रुपये पर पूंजी निवेश किया जा रहा है। 26 उद्योग शीघ्र स्थापित होंगे जो प्रगति पर हैं। इन उद्योगों से 1177 रोजगार सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 10 करोड़ से अधिक निवेश वाले 7 निवेशक प्रतिभाग करेंगे। जबकि 19 निवेशक जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस सेरेमनी के मौके पर निवेशकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed