फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   indpendence day in mainpuri

नहीं मिले जूते स्वतंत्रता दिवस पर भी नंगे पैर पहुंचे बच्चे

Fri, 16 Aug 2019 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
indpendence day in mainpuri
नगर में निकली प्रभातफेरी में चप्पल पहनकर भाग लेते परिषदीय स्कूलों के बच्चे। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की परेड में गुरुवार को परिषदीय स्कूलों के कई बच्चे नंगे पैर पहुंचे। कई बच्चे बिना ड्रेस और चप्पल पहने हुए थे। इसमें शिक्षा विभाग की लापरवाही है। क्योंकि स्वतंत्रता दिवस तक स्कूलों में बच्चों को जूते-मोजे नहीं बांटे गए। न ही उन्हें ड्रेस दी गई।
विज्ञापन

शासन ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों के बच्चों को ड्रेस के साथ ही जूते-मोजे भी निशुल्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। शासन स्तर से जुलाई में ही जूते उपलब्ध कराने के लिए कार्यदायी संस्था को ठेका दिया था, लेकिन जिले में स्वतंत्रता दिवस तक भी बच्चों को जूते-मोजे और ड्रेस नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

इससे स्वतंत्रता दिवस पर परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे गरीब परिवार के बच्चों को नंगे पैर कार्यक्रमों में भाग लेते हुए देखा गया। नगर में जिला प्रशासन की देख रेख में प्रभात फेरी निकाली गई थी। इस प्रभातफेरी में शामिल परिषदीय स्कूलों के अधिकतर बच्चे या तो चप्पल में थे या फिर नंगे पैर।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर कौन है जिम्मेदार विभाग या फिर कंपनी
जिले में जूता सप्लाई के लिए हरियाणा की कंपनी को ठेका दिया था। इस कंपनी ने जिले में जूता सप्लाई के लिए जो जूते उपलब्ध कराए वे मानक विहीन थे। जिस पर जिलाधिकारी की ओर से नामित समिति ने जूतों को वापस करने के निर्देश दिए। बाद में कंपनी ने दूसरे जूते उपलब्ध कराए, लेकिन शिक्षा विभाग ने उनका वितरण नहीं कराया। आखिर करोड़ों खर्च होने के बाद भी स्वतंत्रता दिवस पर बच्चे पूर्ण ड्रेस में नजर नहीं आए, इसके लिए जिम्मेदार कौन है?

कार्यदायी संस्था ने मानक के अनुसार जो जूते उपलब्ध कराए थे। वह स्कूलों में वितरित करा दिए गए। संस्था जैसे ही मानक के अनुसार शेष जूते उपलब्ध कराती है वैसे ही बच्चों को जूते उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed