{"_id":"6162b8028ebc3ed33b35e76f","slug":"indigo-airlines-agra-bhopal-flight-starts-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीद की उड़ान: छह महीने की बंदी के बाद शुरू हुई हवाई यात्रा, भोपाल से पहले दिन 18 यात्री आए आगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीद की उड़ान: छह महीने की बंदी के बाद शुरू हुई हवाई यात्रा, भोपाल से पहले दिन 18 यात्री आए आगरा
Sun, 10 Oct 2021 03:23 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 10 Oct 2021 03:23 PM IST
सार
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान स्थगित की गई उड़ानें फिर से शुरू हो रही हैं, रविवार को छह महीने की बंदी के बाद भोपाल से इंडिगो का जहाज आया।
विज्ञापन
आगरा: भोपाल से आगरा आई इंडियो की फ्लाइट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट छह माह की बंदी के बाद आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंची। पहले दिन 18 यात्री भोपाल से आगरा आए। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में हवाई उड़ाने स्थगित कर दी गईं थीं। अब फिर से उड़ान सेवा शुरू हो रही है। लखनऊ से आगरा के बीच उड़ान शुरू करने के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने रविवार से भोपाल और आगरा के बीच बहुप्रतीक्षित उड़ान को शुरू किया। यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को आगरा आएगी। आगरा से भोपाल का सफर महज 1.25 मिनट में पूरा हो जाएगा। रविवार को भोपाल से आगरा की फ्लाइट शुरू हुई तो पहले दिन 18 यात्री भोपाल से आगरा आए।
विज्ञापन
बता दें कि इंडिगो एयरलाइंस ने 10 अक्तूबर से भोपाल आगरा के बीच उड़ान शुरू करने की जानकारी पहले ही दी थी। फ्लाइट का समय पहले ही तय किया जा चुका था। यह उड़ान भोपाल से आगरा 1.35 मिनट में आएगी। भोपाल से यह 11.35 बजे चलेगी और 1.10 बजे खेरिया हवाई अड्डे पहुंचेगी, जबकि 20 मिनट तक ठहर कर दोपहर 1.30 बजे आगरा से उड़ान भरेगी और दोपहर 2.55 बजे भोपाल पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय छात्रा की मौत प्रकरण: खुलासे के करीब एसआईटी, मोबाइल के डिलीट मैसेज में छिपा मौत का राज!
विज्ञापन