फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indian Railways to Run Special Trains to Nanded for 350th Martyrdom Anniversary of Guru Tegh Bahadur Sahib

UP: नांदेड में श्रीगुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत वर्षगांठ पर भीड़, इन विशेष ट्रेनों का होगा संचालन

Wed, 21 Jan 2026 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 21 Jan 2026 09:09 AM IST
सार

हजूर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ा इंतजाम किया है। नांदेड के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Indian Railways to Run Special Trains to Nanded for 350th Martyrdom Anniversary of Guru Tegh Bahadur Sahib
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नांदेड में 24 और 25 जनवरी को श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहादत वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान भीड़ को देखते हुए रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा।
विज्ञापन

पहली विशेष ट्रेन गाड़ी संख्या 04524/04523, चंडीगढ़–नांदेड–चंडीगढ़ आरक्षित एक्सप्रेस होगी। यह चंडीगढ़ से 23 एवं 24 जनवरी को, हजूर साहिब नांदेड से 25 एवं 26 जनवरी को चलेगी। इस ट्रेन में 23 कोच होंगे, जिनमें 2 जीएसएलआरडी, 5 सामान्य, 12 स्लीपर, 2 एसी थ्री टियर, 1 एसी सेकंड और 1 एसी फर्स्ट क्लास कोच शामिल हैं। गाड़ी संख्या 04524 चंडीगढ़ से सुबह 5:40 बजे रवाना होकर अंबाला कैंट, पानीपत, दिल्ली सफदरजंग, आगरा कैंट, झांसी, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, छत्रपति संभाजी नगर, जालना, परभणी, पूर्णा होते हुए 1:30 बजे नांदेड पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04523 रात 9 बजे नांदेड से चलकर सुबह 8 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी विशेष ट्रेन गाड़ी संख्या 04494/04493 निजामुद्दीन–नांदेड–निजामुद्दीन आरक्षित सुपरफास्ट विशेष एक्सप्रेस होगी। यह ट्रेन निजामुद्दीन से 23 एवं 24 जनवरी को और नांदेड से 24 एवं 25 जनवरी को चलेगी। इस ट्रेन में 19 कोच होंगे, जिनमें 10 स्लीपर, 4 सामान्य, 2 एसी थ्री टियर, 1 एसी सेकंड और 2 एसएलआर कोच होंगे। गाड़ी संख्या 04494 निजामुद्दीन से दोपहर 12:30 बजे चलकर आगरा कैंट, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, छत्रपति संभाजी नगर, जालना, परभणी, पूर्णा होते हुए शाम 4:20 बजे नांदेड पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04493 रात 8:10 बजे नांदेड से चलकर अगले दिन रात 11:20 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने यात्रियों से अपील की है कि वे पहले ही टिकट बुक करा लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed