{"_id":"624942bb32a3c271dc03a4c5","slug":"indian-railway-irctc-serve-navratri-vrat-thali-for-devotees-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्र 2022: रेलवे परोस रहा व्रत की थाली, जानिए मेन्यू और किस तरह करें ऑर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र नवरात्र 2022: रेलवे परोस रहा व्रत की थाली, जानिए मेन्यू और किस तरह करें ऑर्डर
Sun, 03 Apr 2022 12:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:17 PM IST
सार
चैत्र नवरात्र यानि मां दुर्गा के पवित्र 9 दिनों की शुरूआत हो चुकी है। बड़ी संख्या में भक्तों ने पूरे नौ दिन का व्रत रखा है। ऐसे में ये व्रती यदि इन दिनों में रेल से यात्रा करते हैं, तो इनकी सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने खास थाली तैयार की है।
विज्ञापन
व्रत की थाली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नौ दिन व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन में फलाहार का भोजन मिल सकेगा। इसके लिए आईआरसीटीसी ने एक फोन कॉल पर नवरात्र के लिए यह सुविधा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) के रीजनल मैनेजर अजित सिन्हा ने बताया कि आईआरसीटीसी ने अपने वेंडरों के द्वारा यह सुविधा शुरू की है। यात्री फूड ऑन ट्रैक एप, 1323 पर कॉल करके या ई-कैटरिंग सुविधा के जरिये फलाहार का ऑर्डर कर सकते है। उन्होंने बताया कि मान लीजिए कि अगर कोई यात्री आगरा से अजमेर जा रहा है और उसे फलाहार चाहिए तो वो एप पर कॉल कर अपने पीएनआर नंबर के माध्यम से अगले स्टेशन पर उपलब्ध होने वाला भोजन का ऑर्डर कर सकेगा। जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंचेगी तो उसे भोजन मिल जाएगा।
विज्ञापन
अलग-अलग होगा मेन्यू
हर स्टेशन पर वेंडर के मेन्यू के हिसाब से भोजन मिलेगा। वैसे अधिकांश वेंडर ने साबूदाना खिचड़ी, सिंघाड़ा और कुट्टू आटे का पराठा, आलू चाप, नवरात्र स्पेशल थाली, साबूदाना खीर, दही-आलू को अपने मेन्यू में रखा है। व्रत के खाने में सेंधा नमक का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन