फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indian Government team assessed the mushroom production unit

Agra News: भारत सरकार की टीम ने देखी मशरूम उत्पादन इकाई

Wed, 12 Jun 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 12 Jun 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Indian Government team assessed the mushroom production unit
मैनपुरी। जिले में आई भारत सरकार की टीम ने दूसरे दिन मशरूम उत्पादन इकाई समेत उद्यान विभाग के अन्य प्रयासों को देखा। साथ ही गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं की पड़ताल भी की। जिले के दो दिवसीय भ्रमण के बाद टीम देर शाम दिल्ली लौट गई।
विज्ञापन


मैनपुरी का चयन पीएम अवार्ड योजना के लिए हुआ है। इसी के चलते भारत सरकार की टीम ने आकर स्थलीय निरीक्षण किया। मंगलवार को दो दिवसीय निरीक्षण के लिए पहुंची टीम ने बुधवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर हकीकत परखी। उन्होंने करपिया में मशरूम उत्पादन इकाई और केला प्रसंस्करण प्लांट का निरीक्षण किया। इसके साथ ही मार्कंडेय मंदिर घिरोर में हुए विकास कार्यों को भी देखा।
विज्ञापन

इसके बाद टीम हर घर जल योजना की हकीकत परखने के लिए जागीर के गांव मेरापुर गुजराती पहुंची। देर शाम तक टीम निरीक्षण करती रही। निरीक्षण के बाद टीम अपनी रिपोर्ट तैयार कर वापस दिल्ली लौट गई। टीम में प्रकाश खीची और रामदत्त शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह, डीसी मनरेगा पीसी राम, डीएचओ अनूप कुमार चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed