भारतीय किक्रेट टीम के स्पिनर राहुल चाहर आज फैशन डिजायनर ईशानी जौहर के संग शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। दोनों ने गोवा के होटल डब्ल्यू में डेस्टिनेशन वेडिंग के साथ नए जीवन की शुरूआत की है। ईशानी जौहर बेंगलुरु की रहने वाली हैं। आगरा के रहने वाले राहुल चाहर ने दिसंबर 2019 में जयपुर में ईशानी जौहर के साथ सगाई की थी। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
2 of 5
राहुल चाहर की शादी
- फोटो : अमर उजाला
लेग स्पिनर राहुल चाहर की शादी में उनके भाई और भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर भी अपनी मंगेतर के साथ नजर आए। शादी में राहुल चाहर ने क्रीम कलर की शेरवानी पहन रखी थी, वहीं ईशानी ने टरक्वाइज कलर के लहंगे और चोली पहन रखी थी। इससे पहले राहुल चाहर ने मेहंदी की रस्म के बाद ईशानी के साथ अपनी तस्वीरें फेसबुक पर साझी की थी। शादी का रिसेप्शन 12 मार्च को ताजनगरी आगरा में होगा।
3 of 5
राहुल चाहर की शादी
- फोटो : अमर उजाला
क्रिकेटर राहुल चाहर को आईपीएल 2022 (इंडियन प्रीमियर लीग) के मेगा आक्शन में पंजाब किंग्स ने 5.25 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है। इससे पहले राहुल आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते रहे हैं। 2018 से 2021 तक वह मुंबई इंडियंस के लिए खेले। राहुल चाहर भारत के लिए अब तक एक वनडे मैच और पांच टी-20 मैच खेल चुके हैं।
4 of 5
राहुल चाहर की शादी
- फोटो : instagram
राहुल चाहर के अलावा उनके चचेरे भाई दीपक चाहर भी सगाई कर चुके हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज को आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम में ही प्रपोज किया था। दीपक भी जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
5 of 5
राहुल चाहर, दीपक और ईशानी
- फोटो : अमर उजाला
भारतीट क्रिकेट टीम के सदस्य दीपक चाहर चेन्नई सुपर किंग के स्टार गेंदबाज हैं। इस बार सीएसके ने मध्यम गति के तेज गेंदबाज दीपक को 14 करोड़ में खरीदा हैं।