फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indian Badminton Player Saina Nehwal Visits Fatehpur Sikri

आगरा: ताजमहल देखने के बाद फतेहपुरसीकरी पहुंचीं बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल, मन्नत का धागा बांधा

Wed, 23 Jun 2021 12:42 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 23 Jun 2021 12:42 PM IST
सार

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने मंगलवार को ताजमहल देखने के बाद उसकी खूबसूरती की जमकर तारीफ की थी। मुगल साम्राज्य की बेहद खूबसूरत इमारत फतेहपुर सीकरी देखने के लिए वे बुधवार को आईं और दोबारा आने की इच्छा जताई।

विज्ञापन
Indian Badminton Player Saina Nehwal Visits Fatehpur Sikri
फतेहपुर सीकरी में मन्नत का धागा बांधतीं साइना नेहवाल - फोटो : social media

विस्तार

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल इन दिनों स्मारकों के भ्रमण पर हैं। पिछले दो दिनों में आगरा का ताजमहल, अकबर का मकबरा और वृंदावन का बांकेबिहारी मंदिर देखने के बाद अब साइना नेहवाल ने बुधवार को फतेहपुर सीकरी की मजार पर मत्था टेका। शेख सलीम चिश्ती की मजार पर उन्होंने मन्न्त का धागा बांधा और यहां के महल की जानकारी ली। साइना नेहवाल ने सीकरी में जोधा बाई का महल घूमा। इसके बाद वो वापस आगरा के लिए निकल गईं। इस दौरान उन्होंने जल्द मन्नत का धागा खोलने के लिए आने की बात कही।
विज्ञापन


बता दें कि मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल रविवार से आगरा में हैं। सोमवार को उन्होंने मथुरा और वृंदावन का भ्रमण किया था और उसके बाद अकबर का मकबरा देखा था। मंगलवार को उन्होंने ताजमहल का दीदार किया और शाम को मेहताबबाग घूमने गईं।
विज्ञापन


अचानक पहुंचीं साइना
बुधवार दोपहर को बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल अचानक फतेहपुर सीकरी पहुंचीं। यहां गुलिस्तां कांपलेक्स होटल में उन्होंने म्यूजियम देखा और फिर वहां से फतेहपुरसीकरी शेख सलीम चिश्ती की दरगाह आईं। पीरजदा सैफ मियां के अनुसार उन्होंने चादरपोशी के बाद मन्नत का धागा बांधा और जल्द मन्नत का धागा खोलने आने की बात कही। बुलंद दरवाजे के दीदार के बाद उन्होंने यहां के स्मारकों की जमकर तारीफ की। इसके बाद जोधाबाई का महल देखकर वो वापस आगरा के लिए रवाना हो गईं। इस दौरान उनके साथ पति पी. कश्यप और उनके मित्र भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed