फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indian Army Agniveer Requirement Notification Know Eligibility Process Application Date Here joinindianarm

Agniveer Recruitment 2025: भारतीय सेना ने जारी की अग्निवीर भर्ती रैली की अधिसूचना, यहां करना होगा आवेदन

Fri, 11 Apr 2025 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Apr 2025 09:43 AM IST
सार

Agniveer Recruitment: भर्ती में शामिल होने के लिए सभी उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से सीईई में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Indian Army Agniveer Requirement Notification Know Eligibility Process Application Date Here joinindianarm
Agniveer Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की रक्षा के लिए समर्पित होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए अग्निवीर और जूनियर कमीशन अधिकारी/अन्य रैंक की भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) के लिए पंजीकरण की तिथि 10 अप्रैल से बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दी गई है।
विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय, आगरा के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों अलीगढ़, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, जालौन, झांसी, कासगंज, ललितपुर, मैनपुरी और मथुरा के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास और 8वीं पास श्रेणियों के रूप में भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  UP: गर्भवती पत्नी को दी दर्दनाक मौत, बेटी का भी काटा गला...छह घातक प्रहार; जिस तरह से की हत्या दहल गया दिल
विज्ञापन
विज्ञापन



 
Trending Videos

अग्निवीरों की भर्ती में यह पहला कदम है और इसके बाद ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा और सेना भर्ती रैली होगी। भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए अग्निवीर और जूनियर कमीशंड अधिकारी/अन्य रैंक की भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण 25 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। 17 से 21 वर्ष की आयु वर्ग के अभ्यर्थी पंजीकरण के लिए पात्र हैं। पॉलिटेक्निक और आईटीआई डिप्लोमा धारक अतिरिक्त बोनस अंकों के साथ अग्निवीर तकनीकी ट्रेड में प्रवेश के लिए पात्र हैं।

ये भी पढ़ें -  दरोगा की काली करतूत: छात्रा को दिखाया शादी का सपना...फिर किया इतना घिनौना काम, जीते जी मर गई वो


 

भर्ती में किए कई बदलाव, 13 भाषाओं में होगी परीक्षा
 भर्ती वर्ष 2025-26 से ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) और रैली के संचालन में कुछ बदलाव किए गए हैं। ऑनलाइन सीईई 13 भाषाओं (अर्थात अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया) में आयोजित की जाएगी और उसके बाद वर्ष के अंत में सेना भर्ती रैली आयोजित होगी। सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन सीईई के लिए joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अभ्यर्थियों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। सभी अभ्यर्थी अपनी पात्रता के आधार पर अग्निवीर प्रवेश की किसी भी दो श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। दो विकल्प चाहने वाले अभ्यर्थियों को दोनों श्रेणियों के फॉर्म अलग-अलग भरने होंगे, अपनी पसंद की श्रेणियों से संबंधित दो ऑनलाइन सीईई में शामिल होना होगा। श्रेणियों की प्राथमिकता अभ्यर्थी द्वारा आवेदन चरण के दौरान ही भरी जाएगी।

ये भी पढ़ें -  UP: फिल्मी अंदाज में किया पत्नी का अपहरण, सरेराह बोलेरो कार में डाला...वो चीखती रही, किसी ने मदद भी न की


 

शारीरिक फिटनेस टेस्ट
इस वर्ष से 1.6 किमी दौड़ परीक्षण में अतिरिक्त रन टाइमिंग के साथ चार रेस ग्रुप एनक्लोजर शुरू किए जा रहे हैं। शारीरिक फिटनेस टेस्ट (पीएफटी) और शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) उत्तीर्ण करने वाले सभी अभ्यर्थियों को नीति के अनुसार अनुकूलन क्षमता परीक्षण से गुजरना होगा। अनुकूलन क्षमता परीक्षण उन अभ्यर्थियों के चयन के लिए है जो भारतीय सेना के वातावरण के अनुकूल हो सकते हैं और सैन्य जीवन की चुनौतियों के अनुकूल होने में सक्षम हैं। अनुकूलन क्षमता परीक्षण उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी मेडिकल जांच और आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे। अनुकूलन क्षमता परीक्षण टैबलेट/मोबाइल फोन पर आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए क्यूआर कोड को स्कैन करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed