फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Independence Day 2024 Do not hoist mutilated or plastic tricolor know rules for government offices or building

Independence Day 2024: कटा-फटा या प्लास्टिक का तिरंगा न फहराएं, सरकारी दफ्तर और भवनों के लिए जान लें ये नियम

Thu, 08 Aug 2024 09:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Aug 2024 09:41 PM IST
सार

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आगरा में 6.60 लाख झंडे फहराने का लक्ष्य मिला है।
 

विज्ञापन
Independence Day 2024 Do not hoist mutilated or plastic tricolor know rules for government offices or building
तिरंगा बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में हर घर तिरंगा लहराएगा। मगर, कटे-फटे या प्लास्टिक के झंडे पर रोक रहेगी। सिर्फ सूती, ऊनी, सिल्क व पॉलिएस्टर के झंडे लगाए जा सकेंगे। 13 से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा मुहिम के लिए जिले को 6.60 लाख झंडे फहराने का लक्ष्य मिला है। नगर निगम 100 वार्डों में निशुल्क तिरंगा वितरण करेगा जबकि इच्छुक लोग खादी ग्रामोद्योग से ध्वज खरीद सकेंगे।
विज्ञापन


 
Trending Videos

स्वतंत्रता दिवस से पूर्व ही तिरंगा ध्वज बाजार में आ गए हैं। सिल्क का तिरंगा सबसे सस्ता है। यह साइज के अनुसार 50 से 250 रुपये तक में उपलब्ध है। जबकि खादी का तिरंगा महंगा है। यह 100 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक है। घर में 24 घंटे तिरंगा लगाया जा सकेगा। वहीं, सरकारी दफ्तर व अन्य भवनों में सूर्यास्त के बाद ध्वज उतारना होगा। कटा-फटा, गंदा या दाग लगा ध्वज नहीं फहराया जा सकता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलिथीन पर प्रतिबंध के कारण प्लास्टिक के झंडों की बिक्री व इस्तेमाल पर रोक रहेगी। प्रभारी अधिकारी एडीएम प्रोटोकॉल प्रशांत तिवारी ने बताया कि 2.50 लाख झंडे स्वयं सहायता समूह से बनवाए जा रहे हैं। नगर निगम, डूडा भी 2.50 लाख झंडे वितरित करेगा। विभागवार लक्ष्य तय हो चुका है। वितरण के लिए बनवाए जा रहे ध्वजों के लिए बजट संबंधित विभाग वहन करेंगे। वितरण मुफ्त होगा। साथ ही, जो लोग तिरंगा खरीदना चाहते हैं उनके लिए खादी ग्रामोद्योग केंद्र पर उपलब्ध हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed