फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Independence Day 2021: tight security in agra

आगरा में कड़ी सुरक्षा: स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस-प्रशासन सतर्क, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

Sun, 15 Aug 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 Aug 2021 12:06 AM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर स्टेशनों पर अलर्ट किया गया है। शनिवार को  रेलवे स्टेशनों और होटलों में सघन चेकिंग की गई। 

विज्ञापन
Independence Day 2021: tight security in agra
कैंट स्टेशन पर चेकिंग करते जीआरपी के जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आगरा में सेक्टर स्कीम लागू हो गई है। होटल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों के अलावा मिश्रित और घनी आबादी और प्रमुख चौराहों पर पुलिस के साथ क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। उधर, शनिवार को आगरा कैंट समेत सभी रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म से लेकर ट्रेनों तक में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि पुलिस-प्रशासन सुरक्षा के मददेनजर सतर्कता बरत रहा है। शहर में स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी की जाएगी। उन्होंने घनी आबादी क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों की तैनाती की बात कही है। सभी जगहों पर सघन चेकिंग अभियान चलेगा। इस दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस सख्ती से काबू पाया जाएगा। दूसरी तरफ कलक्ट्रेट व मंडलायुक्त कार्यालय पर रविवार सुबह आठ बजे ध्वजारोहण होगा।
विज्ञापन


कैंट स्टेशन पर अलर्ट, ट्रेनों में चेकिंग
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर स्टेशनों पर अलर्ट किया गया है। आगरा कैंट स्टेशन, आगरा फोर्ट और राजा मंडी स्टेशनों पर प्लेटफार्म से लेकर ट्रेनों तक में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रभारी एसपी मोहम्मद मुश्ताक के नेतृत्व में जीआरपी और आरपीएफ ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बम निरोधक दस्ते और खोजी श्वान के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की। ट्रेनों के अलावा पार्सलघर और यात्री प्रतीक्षालयों को भी चेक किया गया। कैंट स्टेशन के मुख्य गेट भी कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed