फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Independence Day 2021 Amar Ujala Maa Tujhe Pranam campaign starts

मां तुझे प्रणाम: अमर उजाला के साथ बनें आजादी के जश्न का हिस्सा, जीतें इनाम

Sun, 01 Aug 2021 11:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Aug 2021 11:24 AM IST
सार

अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान का आगाज हो गया है। इस आयोजन से जुड़ने के लिए प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 14 अगस्त है, इसका परिणाम 20 अगस्त को आएगा। 

विज्ञापन
Independence Day 2021 Amar Ujala Maa Tujhe Pranam campaign starts
अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है। अमर उजाला के अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ का आगाज हो चुका है। इस आयोजन के जरिये आप आजादी के जश्न में शामिल हों और देश प्रेम के साथ-साथ दिखाएं अपना हुनर भी। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। साथ ही आजादी के रंग में रंगे कवि सम्मेलन और ऑनलाइन सामूहिक राष्ट्रगान का भी हिस्सा बन सकते हैं।

विज्ञापन


फैंसी ड्रेस : वीरों को नन्हों का सलाम
यदि आपका बच्चा पांच साल तक की आयु का है तो उसे अपने पसंदीदा नेशनल हीरो की तरह तैयार करें और उसकी तस्वीर नीचे दी वेबसाइट पर अपलोड करें। शीर्ष 10 बेहतरीन फोटोग्राफ्स पुरस्कृत किए जाएंगे।
विज्ञापन


ड्राइंग कॉम्पटीशन : मेरा सैनिक मेरा अभियान
यह प्रतियोगिता कक्षा 3 से कक्षा 6 तक के बच्चों के लिए होगी। थीम के अनुरूप ड्राइंग बनाकर अपलोड कर सकते हैं। चित्र पर नाम, नंबर, क्लास और शहर का नाम स्पष्ट लिखा होना चाहिए। शीर्ष 10 विजेता घोषित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लेखन प्रतियोगिता : मेरा सैनिक मेरा अभियान
कलम उठाएं और लिख भेजिए देश के वीरों के नाम पैगाम। लेखन प्रतियोगिता के तहत निबंध व कविताएं मंगाई जा रही हैं। मां तुझे प्रणाम निबंध/कविता लेखन प्रतियोगिता में कक्षा सात से कक्षा 10 के बच्चे हिस्सा ले सकते है। विषय ‘मेरा सैनिक मेरा अभियान’ पर अपनी रचना अपलोड कर सकते हैं। निबंध 500 शब्द और कविता 100 शब्दों से अधिक नहीं होनी चाहिए। शीर्ष 10 विजेता घोषित किए जाएंगे। 

परिवार संग गाएं जन-गण-मन
15 अगस्त की सुबह ठीक 10 बजे अपने परिवार के साथ गाएं राष्ट्रगान। राष्ट्रगान के बाद अपनी फोटो 9927122294 नंबर पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। चुनिंदा फोटोग्राफ का प्रकाशन किया जाएगा। ध्यान रहे राष्ट्रगान के दौरान सावधान मुद्रा में ही खड़े हों, उसके बाद ही फोटो क्लिक करें। केवल व्हाट्सएप पर भेजी हुई तस्वीर ही स्वीकार की जाएंगी।

काव्य कैफे में गूंजेंगी देश प्रेम से भरी कविताएं
जरा याद करो कुर्बानी नाम से कवि सम्मेलन का आयोजन 14 अगस्त की शाम सात बजे से होगा। इसमें देश के जाने माने कवियों के साथ चुनिंदा नए कवियों को भी मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

जानें कहां और कब भेज सकते हैं प्रविष्टियां
प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन तथा अपनी प्रविष्टियां auevents.in/mtp-ci पर अपलोड करनी होंगी। 
विजेताओं के नाम 20 अगस्त को समाचार पत्र में घोषित किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण की तारीख और स्थान बाद में घोषित किए जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क करें-9927122294
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed