{"_id":"5fc2994e8ebc3e75017f846b","slug":"incrochment-kasganj-news-agr46984070","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटवाने में मनमानी का आरोप, भवन स्वामियों ने रुकवाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटवाने में मनमानी का आरोप, भवन स्वामियों ने रुकवाया काम
विज्ञापन
कासगंज में फोरलेन के लिए तोड़े जा रहे अतिक्रमण को लेकर मनमानी का आरोप लगाते भवन स्वामी
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। फोरलेन सड़क निर्माण के लिए हटाए जा रहे अतिक्रमण में ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगा है। निशानदेही से अधिक सीमा तक भवन तोड़ने के आरोप में शनिवार को भवनस्वामियों ने काम का विरोध कर दिया। विरोध के चलते ठेकेदार ने काम रुकवा दिया। मौके पर पहुंचे अफसरों ने भवनस्वामियों को भरोसा दिया है कि निश्चित सीमा तक ही भवन तोड़े जाएंगे।
कासगंज-एटा के बीच बनाए जा रहे फोरलेन का अधिकांश काम पूरा हो गया है। शहर में फोरलेन के समीप पानी निकासी के लिए नालों का निर्माण चल रहा है। नाला निर्माण के लिए शहर के सर्कुलर रोड पर अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। जेसीबी से भवन तोड़े जा रहे हैं। शनिवार को जब अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी चल रही थी तो सर्कुलर रोड पर बिलराम गेट इलाके में भवन स्वामियों ने मनमानी का आरोप लगाया।
करीब 15 भवनों के सामने कार्रवाई की गई। भवन स्वामियों का कहना था कि ठेकेदार निशानदेही से भीतर तक भवन तोड़ रहा है। जिससे भवनों में नुकसान हो रहा है। विरोध के चलते काम रोक दिया गया। मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता ने भरोसा दिया है कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा
विज्ञापन
भवन स्वामियों की बात-
- जो निशानदेही की गई थी उससे दो से तीन फुट अंदर तक भवन तोड़े जा रहे हैं। कुछ दुकानों का तो नामो निशां मिटा दिया गया है। मनमाने ढंग से भवन नहीं तोड़ने दिए जाएंगे। - सानू खान।
- जेसीबी चालक से मना करते करते भी मनमाने ढंग से भवन तोड़ दिए। इससे काफी नुकसान हो गया है। इस नुकसान की भरपाई पीडब्ल्यूडी को करनी चाहिए
। - तैय्यब।
- सर्कुलर रोड पर बिलराम गेट इलाके में कुछ समस्या आई थी। भवन स्वामियों ने विरोध किया। उसके बाद काम रुकवा दिया। मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। नियमानुसार ही भवन तोड़े जाएंगे। भवन स्वामियों के साथ अन्याय नहीं होगा। - सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।