फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Incomplete Report Of 2005 B.Ed.Teachers Sent By Schools

लापरवाही: 2005 बीएड वाले शिक्षकों की अधूरी रिपोर्ट भेजी, प्रधानाचार्यों का रुकेगा वेतन

Mon, 22 Jun 2020 10:33 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 22 Jun 2020 10:33 AM IST
सार

  • जिले के 72 विद्यालयों की ही सूचना भेजी गई है, कुल 109 विद्यालय हैं

विज्ञापन
Incomplete Report Of 2005 B.Ed.Teachers Sent By Schools
investigation

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से शैक्षणिक सत्र 2004-05 में बीएड करने वाले सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की भी जांच शुरू हो गई है। जिन शिक्षकों के नाम विशेष जांच दल (एसआईटी) की ओर से तैयार फर्जी व टेंपर्ड प्रमाणपत्रों की सूची में पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी है। मामले की जांच के लिए सभी जिलों से शिक्षकों की रिपोर्ट मांगी जा रही है। जिले में चौथी बार सूचना मांगी गई है। अधूरी जानकारी भेजे जाने पर नाराजगी भी जताई गई है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने आगरा सहित दस जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र जारी किया है। यह भी कहा गया है कि निर्धारित फॉर्मेट पर समय से सूचना उपलब्ध नहीं कराई जाती तो शासन को जानकारी दे दी जाएगी। प्रकरण की समीक्षा शासन और महानिदेशक स्कूल शिक्षा के स्तर से की जा रही है।
विज्ञापन


चिंताजनक : अनलॉक में दो गुनी मौत, रिकवरी रेट भी घटा, एक तिहाई मरीज हुए ठीक
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा जिले से दो चरणों में 72 स्कूलों से प्राप्त रिपोर्ट भेजी गई है। जबकि जिले में सहायता प्राप्त विद्यालयों की संख्या 109 है। जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि 18 और कॉलेजों ने शिक्षकों की रिपोर्ट भेज दी है। इनकी की भी रिपोर्ट निदेशालय भेजी जा रही है। इस तरह से सूचना देने वाले विद्यालयों की संख्या 90 हो चुकी है। बाकी जो विद्यालय रह गए हैं उनको फिर से नोटिस जारी किया जा रहा है।
 

प्रधानाचार्यों का रोका जाएगा वेतन
जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि जिन सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने अभी तक डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से सत्र 2004-05 में बीएड करने वाले शिक्षकों की जानकारी नहीं दी है उनका जून माह का वेतन रोका जाएगा। सूचना उपलब्ध कराने पर ही वेतन जारी किया जाएगा। 

रोलनंबर स्पष्ट और अंकपत्र की प्रति पठनीय हो
जिला विद्यालय निरीक्षकों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि संबंधित सत्र के जिन शिक्षकों की सूचना भेजी जा रही है, उनका बीएड का रोलनंबर स्पष्ट होना चाहिए और अंकपत्र की प्रति पठनीय होनी चाहिए। तमाम शिक्षकों के अंकपत्र की प्रति पठनीय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed